सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Hay-Laden Trailer Overturns on NH-19 Massive Traffic Jam Continues for Hours

UP: आगरा-दिल्ली हाईवे पर पलट गया भूसे से भरा ट्रॉला, सात घंटे तक लगा लंबा जाम; सुबह निकल सके वाहन

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 14 May 2026 10:15 AM IST
विज्ञापन
सार

एनएच-19 पर भूसे से भरे ट्रॉला को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे ट्रॉला पलट गया और हाईवे पर लंबा जाम लग गया। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस और टोल कर्मचारियों ने यातायात सुचारू कराया।

Hay-Laden Trailer Overturns on NH-19 Massive Traffic Jam Continues for Hours
पलट गया भूसे से भरा ट्रॉला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा में नेशनल हाईवे-19 पर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सेमरी के समीप बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सोहना के तावड़ी से वृंदावन की ओर जा रहे भूसे से भरे एक ट्रॉला को एक अज्ञात ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों-बीच पलट गया, जिससे पूरे मार्ग पर भूसा बिखर गया।
Trending Videos


यह घटना रात लगभग 2 बजे की है। हादसे के बाद से ही हाईवे पर यातायात की स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई है। सुबह 7 बजे तक हाईवे पर कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और हाईवे टोल प्लाजा की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिसकर्मी और टोल कर्मचारी मजदूरों की सहायता से सड़क पर फैले भूसे को हटाने और ट्रॉला को खाली करने के कार्य में जुट गए। भूसे की मात्रा अधिक होने के कारण राहत कार्य में काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब सात घंटे की मशक्कत के बाद ट्रॉला हटाकर यातायात सुचारू कराया जा सका। 


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed