{"_id":"6a0561085b7d1ce03a0bb657","slug":"gold-and-silver-import-duty-hike-hits-agra-bullion-market-hard-2026-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सोना-चांदी पर 15% आयात शुल्क से कारोबारियों को बड़ा झटका, शोरूम पर छा गई वीरानी; जानें क्या बोले सराफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सोना-चांदी पर 15% आयात शुल्क से कारोबारियों को बड़ा झटका, शोरूम पर छा गई वीरानी; जानें क्या बोले सराफा
संवाद न्यूज एजेंसी,आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 14 May 2026 11:13 AM IST
विज्ञापन
सार
सोने और चांदी पर आयात शुल्क 15 प्रतिशत किए जाने के बाद आगरा के सराफा बाजार में कारोबार ठप सा हो गया है। व्यापारियों का कहना है कि बढ़ती कीमतों से अब आम आदमी के लिए जेवर खरीदना और मुश्किल हो जाएगा।
शोरूम पर छा गई वीरानी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
सोने और चांदी पर आयात शुल्क 6 से बढ़ाकर 15 प्रतिशत करने से सराफा बाजार को झटका लगा है। सोना और चांदी अब आम आदमी की पहुंच से और दूर हो गया है। इस फैसले के विरोध और निराशा के चलते बुधवार को एमजी रोड स्थित कई बड़े ज्वेलरी शोरूम पर वीरानी छाई रही। प्रमुख बाजारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की आवाजाही न के बराबर रही।
आयात शुल्क में भारी वृद्धि ने सराफा कारोबार की कमर तोड़ दी है। बुधवार को किनारी बाजार, जौहरी बाजार और रावतपाड़ा से लेकर कमला नगर, कारगिल चौराहा व एमजी रोड तक स्थित सराफा दुकानों पर दिनभर सन्नाटा रहा। जिले में प्रतिदिन लगभग 20 से 25 करोड़ रुपये के सोने और 50 करोड़ रुपये की चांदी का कारोबार होता है, इस अप्रत्याशित फैसले से वह सीधे तौर पर प्रभावित हुआ है।
Trending Videos

व्यापारियों का कहना है कि एक तरफ प्रधानमंत्री ने लोगों से सोना न खरीदने की अपील की है, वहीं दूसरी तरफ आयात शुल्क में बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई। सोने के भाव पहले से ही आसमान छू रहे हैं, जिससे यह आम आदमी की पहुंच से बाहर है। कारोबारियों का तर्क है कि सरकार को सोने की तस्करी रोकने के लिए सख्ती करनी चाहिए थी लेकिन इसके उलट कारोबारियों और आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया गया है। शुल्क बढ़ने से सोना और महंगा होगा।
व्यापारियों का दर्द
शुल्क बढ़ाने का फैसला व्यापार विरोधी
श्री सराफ कमेटी के अध्यक्ष धन कुमार जैन ने बताया कि सरकार का आयात शुल्क बढ़ाने का यह फैसला व्यापार विरोधी है। बाजार में पैनिक है। तस्करी रोकने में नाकाम सरकार अब अपना घाटा वैध कारोबारियों से वसूलना चाहती है। इससे बाजार में दो नंबर का काम ही बढ़ेगा और ईमानदार व्यापारी मारा जाएगा।

अब 10 बार सोचेगा आदमी
आगरा सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष नितेश अग्रवाल ने बताया कि जिले में चांदी का सबसे बड़ा कारोबार है। बुधवार को तो बोहनी तक के लाले पड़ गए। महंगाई के इस दौर में अब आम आदमी चांदी के जेवर बनवाने से पहले भी 10 बार सोचेगा।

रुक गईं जेवर की बुकिंग
आगरा सराफा स्वर्णकार व्यवसाय कमेटी के अध्यक्ष धीरज वर्मा ने बताया कि बाजार में पहले ही मंदी का दौर था, इस फैसले ने तो रही-सही कसर भी पूरी कर दी। शुल्क बढ़ने की खबर सुनते ही कई ग्राहकों ने अपनी जेवर बुकिंग रोक दी है।

कारीगरों पर रोजगार का संकट
सराफा कारोबारी तरुण अग्रवाल ने बताया कि सोने के आभूषण बनाकर ही हजारों परिवारों का गुजारा चलता है। जब सोना इतना महंगा हो जाएगा और शोरूम खाली रहेंगे तो कारीगरों को रोजगार कहां से मिलेगा? सरकार को छोटे कारीगरों के पेट के बारे में भी सोचना चाहिए था। यह बहुत ही निराशाजनक कदम है।

हालत पहले से ही खराब
सराफा कारोबारी कुमुद वर्मा ने बताया कि बाजार की स्थिति पहले से ही बहुत खराब है। 15% ड्यूटी के बाद सोने की कीमतों में जो भारी उछाल आएगा, उसे ग्राहक आसानी से स्वीकार नहीं करेगा। सरकार को इस फैसले पर पुनर्विचार करना चाहिए अन्यथा दैनिक कारोबार पूरी तरह से ठप हो जाएगा।

ग्राहकों में चिंता स्वाभाविक
आभूषण ज्वेलर्स के एमडी आनंद प्रकाश ने बताया कि सोने की कीमतों में हालिया वृद्धि से ग्राहकों में चिंता स्वाभाविक है, मगर घबराने की जरूरत नहीं है। ग्राहकों को हल्के वजन, स्टडेड, डायमंड एवं लोअर कैरेटेज ज्वेलरी के आधुनिक और आकर्षक विकल्प उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्हें कम बजट में भी प्रीमियम लुक मिलेगा।