{"_id":"69e7c90e5008c537ca0edbf5","slug":"thar-driver-arrested-young-woman-undergoes-five-surgeries-on-her-leg-mathura-news-c-369-1-mt11009-145298-2026-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थार ने मारी भाई-बहन को रौंदा: युवती के पैर की टूट गई सारी हड्डियां, पांच ऑपरेशन करने पड़े; आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थार ने मारी भाई-बहन को रौंदा: युवती के पैर की टूट गई सारी हड्डियां, पांच ऑपरेशन करने पड़े; आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
सार
मथुरा के चंदनवन क्षेत्र में तेज रफ्तार थार ने सड़क किनारे खड़े भाई-बहन को टक्कर मार दी, जिसमें युवती का पैर बुरी तरह टूट गया। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि युवती के पांच ऑपरेशन हो चुके हैं और उसे लंबा बेड रेस्ट करना होगा।
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मथुरा के चंदनवन क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े होकर शिकंजी पी रहे भाई-बहन को टक्कर मारने वाले थार चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। वहीं घायल युवती के सीधे पैर की घुटने से नीचे की सारी हड्डियां टूट गईं हैं। डॉक्टरों को उनके पांच ऑपरेशन करने पड़े हैं।
Trending Videos
घटना 18 अप्रैल को शाम पांच बजे की है। एक दुकान के बाहर खड़े होकर दोनों शिकंजी पी रहे थे। खुशबू (23) एक्टिवा पर बैठी थी जबकि छोटा भाई राजकुमार (20) पास में खड़ा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आई थार गाड़ी बेकाबू होकर दोनों के ऊपर चढ़कर पलट गई। हादसे में युवती का सीधा पैर टूट गया जबकि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पूरे प्रकरण का वीडियो भी वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गाड़ी पर प्रदेश अध्यक्ष, भाकियू (अराजनैतिक), पश्चिमी उत्तर प्रदेश लिखा है। पुलिस ने मौके से थार को जब्त कर लिया है। घटना के तीन दिन बाद पुलिस ने महावन के गढ़ी नगला लोका पचावर निवासी भूरी सिंह की तहरीर पर थार नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की है। मंगलवार शाम को बालाजीपुरम के निकट श्रीपतिपुरम कॉलोनी निवासी गाड़ी चालक आर्यन सिंह को गिरफ्तार किया है। वहीं आरटीओ के रिकॉर्ड में गाड़ी सौंख के रोहिणी एन्क्लेव निवासी मदन मुरारी के नाम दर्ज है। एसपी सिटी राजीव सिंह का कहना कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं अन्य की तलाश जारी है।
दो साल तक आराम की जरूरत
पिता भूरी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी के पैर में पंजे से लेकर घुटने तक फैक्चर हो गया है। एक भी हड्डी ऐसी नहीं बची जिसके सहारे वह खड़ी हो सके। डॉक्टरों ने पैर के पांच ऑपरेशन किए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पैर को रिकवर होने में कम से कम दो साल लगेंगे, तब तक बेटी को बेड रेस्ट की जरूरत है।
पिता भूरी सिंह ने बताया कि उनकी बेटी के पैर में पंजे से लेकर घुटने तक फैक्चर हो गया है। एक भी हड्डी ऐसी नहीं बची जिसके सहारे वह खड़ी हो सके। डॉक्टरों ने पैर के पांच ऑपरेशन किए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि पैर को रिकवर होने में कम से कम दो साल लगेंगे, तब तक बेटी को बेड रेस्ट की जरूरत है।

कमेंट
कमेंट X