सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The company's plan has been passed by the CoC, pending approval from the NCLT.

Mathura News: कंपनी का प्लान सीओसी से पास, एनसीएलटी से मंजूरी बाकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
The company's plan has been passed by the CoC, pending approval from the NCLT.
विज्ञापन
सुपरटेक प्रोजेक्ट... होमबायर्स ने बहुमत से किया ब्रिज गोपाल कंपनी के प्लान का समर्थन
Trending Videos

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी

यमुना सिटी। यमुना सिटी क्षेत्र के सुपरटेक प्रोजेक्ट को पूरा करने की आस बंधी है। बीते बुधवार हुई कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स (सीओसी) की बैठक में ब्रिज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड के प्लान को मंजूरी दे दी गई।


बैठक में ब्रिज गोपाल कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड और इंडस वैली कंपनी के प्रस्ताव रखे गए थे। दोनों प्रस्तावों पर वोटिंग के बाद होमबायर्स ने बहुमत से ब्रिज गोपाल कंपनी के प्लान का समर्थन किया। अब प्लान को नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) कोर्ट भेजा जाएगा। वहां से अंतिम मंजूरी मिलने के बाद कंपनी सुपरटेक प्रोजेक्ट को टेकओवर कर निर्माण करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



कंपनी ने लिखित आश्वासन दिया है कि कोर्ट से मंजूरी मिलने के तीन साल के भीतर होमबायर्स को फ्लैट दे दिए जाएंगे। साथ ही कंपनी को यमुना प्राधिकरण का बकाया भुगतान करना होगा। बकाया जमा होने और जरूरी स्वीकृतियां मिलने के बाद प्रोजेक्ट पर काम शुरू होगा। उधर, सुपरटेक वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव राजीव गौतम ने बताया कि प्लान पास होने से हजारों होमबायर्स को अपने घर मिलने की उम्मीद बढ़ गई है।




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed