सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   The district has sufficient domestic gas supplies.

Mathura News: जिले में घरेलू गैस का पर्याप्त स्टॉक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
The district has sufficient domestic gas supplies.
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा है कि रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं है। लोग अफवाहों पर ध्यान नहीं दें। जिले में गैस और ईंधन की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। ऐसे में लोग अनावश्यक स्टॉक नहीं करें। जमाखोरी करने, ब्लैक करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

जिलाधिकारी ने कहा है कि घरेलू गैस की कमी की खबरें बेबुनियाद हैं। एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। पेट्रोल-डीजल और गैस की जमाखोरी पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। एसडीएम की निगरानी में टीमें गठित कर दी गई हैं। डीएम ने कहा है कि लोग अफवाह नहीं फैलाएं, ऐसे लोगों को भी कानून के दायरे में लाया जाएगा। सर्वर पर ज्यादा लोड होने के कारण बुकिंग में दिक्कत आ रही होगी। घरेलू गैस का कोई संकट नहीं है। गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं। किसी तरह की समस्या है तो जिलाधिकारी कार्यालय में संपर्क करें। डीएम ने कहा है कि कालाबाजारी और अवैध भंडारण रोकने के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed