{"_id":"69b9adb9beba2bf5f80f3387","slug":"the-president-will-offer-floral-tributes-at-the-samadhi-of-oriya-baba-mathura-news-c-161-1-vrn1004-102005-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उड़ीया बाबा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उड़ीया बाबा की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगी राष्ट्रपति
विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 20 मार्च को दावानल कुंड स्थित उड़िया बाबा आश्रम पहुंचेंगी। यहां उड़िया बाबा के 77वें निर्वाण उत्सव पर आयोजित कार्यक्रमों में सहभागिता करेंगी।
स्वामी पूर्णानंद तीर्थ उड़िया बाबा ट्रस्ट द्वारा आयोजित तीन दिवसीय निर्वाण उत्सव 18 से 20 तक मनाया जाएगा। आश्रम प्रबंधन द्वारा तैयारियां की जा रही है। राष्ट्रपति आश्रम में उड़िया बाबा के विग्रह और साधना कुटी के दर्शन करेंगी। उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिक्रमा करेंगी। सत्संग भवन में उन्हें बाबा महाराज से संबंधित ग्रंथ और चित्र भेंट किए जाएंगे।
आश्रम के प्रबंधक कुलदीप दुबे ने बताया किउड़िया बाबा का जीवन भक्ति, सादगी और सेवा की मिसाल रहा। बताया कि आश्रम में 18 मार्च को मंगल आरती, हरिनाम संकीर्तन, अभिषेक, रुद्राभिषेक और भंडारा होगा। 19 को स्फटिक श्रीयंत्र का पुष्पार्चन एवं श्रीललिता सहस्रनाम का पाठ किया जाएगा। 20 मार्च को राष्ट्रपति के आगमन पर विशेष कार्यक्रम होंगे। वहीं परिक्रमा मार्ग स्थित नींव करौरी आश्रम में राष्ट्रपति संत नींवकरौरी महाराज की साधना स्थली, समाधि स्थली पर जाकर पुष्पार्चन करेंगी। हनुमानजी के दर्शन करने के बाद आश्रम के ट्रस्टी नींव करौरी महाराज का चित्रपट देकर उनका स्वागत करेंगे।
Trending Videos