{"_id":"6a286b41b6889d2c970cddbb","slug":"theft-worth-lakhs-from-cisf-personnels-locked-house-mathura-news-c-412-1-mt21011-8812-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: सीआईएसएफ कर्मी के बंद मकान से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: सीआईएसएफ कर्मी के बंद मकान से लाखों की चोरी
विज्ञापन
आभूषणों के पड़े हुए खाली डिब्बे
- फोटो : आशीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रिफाइनरी। बरारी चौकी के पास स्थित सीआईएसएफ कर्मी के बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों रुपये नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की है और साक्ष्य जुटाए हैं।
बरारी चौकी के पास रहने वाले बलवीर सिंह केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में हेड कांस्टेबल हैं और वर्तमान में एनटीपीसी दादरी (गाजियाबाद) में तैनात हैं। उनका मकान कुछ दिन से बंद था। मंगलवार शाम जब परिजन घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर में सामान बिखरा पड़ा था और अलमारियों के ताले भी टूटे हुए थे। परिजनों के अनुसार, चोर घर से करीब एक लाख रुपये की नकदी, 10 तोला सोना और ढाई किलोग्राम चांदी चोरी कर ले गए।
पुलिस को मामले की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना रिफाइनरी पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पीड़ित की ओर से थाना रिफाइनरी में तहरीर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि चोरी की घटना की जांच की जा रही है। फोरेंसिक साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।