फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Tourist guides to be trained at the local level

Mathura News: स्थानीय स्तर पर तैयार किए जाएंगे टूरिस्ट गाइड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Tourist guides to be trained at the local level
मथुरा। वाराणसी और अयोध्या की तर्ज पर अब मथुरा-वृंदावन आने वाले पर्यटकों और श्रद्धालुओं को धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की प्रामाणिक जानकारी उपलब्ध कराने के लिए पर्यटन विभाग (पर्यटन प्रबंध संस्थान) स्थानीय स्तर पर टूरिस्ट गाइड तैयार करेगा। विभाग ने इसके लिए इच्छुक अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं।
विज्ञापन

मानकों के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन होगा और आठ सप्ताह तक उन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान छह सप्ताह का सैद्धांतिक तथा दो सप्ताह का प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान पर्यटन स्थलों से संबंधित गाइड कार्य, स्थानीय निकायों की सीमा में गाइड की भूमिका तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा संरक्षित स्मारकों एवं भवनों में गाइड कार्य से जुड़े नियमों की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के लिए मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण, 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे। आवेदक को तहसीलदार द्वारा जारी निवास प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थियों का चयन प्रवेश परीक्षा में सफलता के बाद काउंसिलिंग के माध्यम से किया जाएगा। ऑनलाइन आवेदन के लिए संस्था की वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed