{"_id":"69921b7bc9cc7d50da0b580c","slug":"train-seats-are-full-until-march-6th-for-holi-mathura-news-c-369-1-mt11018-142591-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway: होली पर घर जाने वालों को तगड़ा झटका, ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग से यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway: होली पर घर जाने वालों को तगड़ा झटका, ट्रेनों में नो रूम, वेटिंग से यात्री परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:22 PM IST
विज्ञापन
सार
होली पर ऐसे लोग जो दूसरे शहर और राज्य में रहकर नौकरी कर रहे लोग जो घर जाना चाह रहे हैं, उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं। ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग पहुंच गई है।
ट्रेन सांकेतिक आगरा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
होली पर अपने घर जाने के लिए लोगों को ट्रेनों में सीटें नहीं मिल रही हैं। ऐसे में उन्हें अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। इधर रेलवे द्वारा होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा तो की है लेकिन तारीख तय नहीं की है।
लंबी दूरी की ट्रेनों में पहले से ही सीटें फुल चल रही है। कई ट्रेनों में तो 6 मार्च तक किसी भी श्रेणी में कोई सीट नहीं है। ऐसी स्थिति में टिकट पाना बड़ी चुनौती है। लंबी वेटिंग लिस्ट और सीटों की कमी के कारण कई लोगों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ रही है। इस बार रेलवे ने व्यस्ततम रेल मार्गों पर स्पेशल ट्रेनों को चलाने की योजना बनाई है।
इन स्पेशल ट्रेनों से लंबी वेटिंग की समस्या कम होगी वहीं लोग सुविधा जनक तरीके से यात्रा कर सकेंगे। जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए पहली स्पेशल ट्रेन को 18 फरवरी को प्रयागराज से निजामुद्दीन तक चलाया जाएगा। ये ट्रेन झांसी, ग्वालियर, आगरा छावनी और मथुरा के रास्ते चलेगी। वहीं पैसेंजर ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा।
Trending Videos