{"_id":"6a3e3428587a3472ec0461af","slug":"two-dilapidated-buildings-near-banke-bihari-temple-face-demolition-owners-given-three-day-ultimatum-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: बांकेबिहारी मंदिर के पास बने इन दो भवनों से बड़ा खतरा, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम; फिर किए जाएंगे ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बांकेबिहारी मंदिर के पास बने इन दो भवनों से बड़ा खतरा, तीन दिन का दिया अल्टीमेटम; फिर किए जाएंगे ध्वस्त
Fri, 26 Jun 2026 01:41 PM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Fri, 26 Jun 2026 01:41 PM IST
सार
बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में जर्जर और खतरनाक भवनों को लेकर नगर निगम ने सख्ती बढ़ाते हुए दो मकानों को ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया है। भवन स्वामियों को मरम्मत के लिए तीन दिन का अंतिम मौका दिया गया है, अन्यथा निगम कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
बांकेबिहारी मंदिर के आसपास खतरनाक मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीबांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में नोटिस के बाद भी भवन स्वामियों द्वारा जर्जर भवनों की मरम्मत न कराए जाने पर नगर निगम ने सख्त रवैया अपनाया है। निगम ने मंदिर क्षेत्र के दो भवनों को चिह्नित कर उनके ध्वस्तीकरण की तैयारी शुरु कर दी है। इससे पहले निगम की टीम ने भवन स्वामियों को चेतावनी दी है। उन्हें मरम्मत के लिए तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है।
ये भी पढ़ें - UP: ब्रज 84 कोस परिक्रमा में बांटी एक्सपायरी दवाएं, अब जला दिए रिकॉर्ड; वायरल वीडियो के बाद गहराया रहस्य
श्रीबांकेबिहारी मंदिर की गली नंबर पांच में सुधीर गोस्वामी के मकान का छज्जा गिरने से हुए हादसे के बाद जागे नगर निगम ने अब तक 235 मकानों जर्जर एवं गिरांसु मकानों को चिह्नित कर उनमें रह रहे लोगों को नोटिस जारी किए हैं। नोटिस के जरिए लोगों उन्हें 15 दिनों में जर्जर और गिरांसू भवनों की मरम्मत या फिर उस भाग को हटाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - UP: कृषि विभाग कार्यालय पर जड़ा ताला, फिर धरने पर बैठ गए किसान; मक्का की फसल बर्बाद होने पर फूटा गुस्सा
15 दिन में यदि भवन स्वामियों ने इस मामले में किसी तरह का सुधार नहीं किया तो नगर निगम द्वारा भवन स्वामियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। नोटिस जारी करने के बाद निगम ने बांकेबिहारी मंदिर में पुन: सर्वे कार्य शुरु कर घर-घर दस्तक देकर ऐसे भवनों को चिहि़्नत कर रही है, जिनमें नोटिस के बाद भी सुधार नहीं किया गया। निगम ने सुधीर गोस्वामी के समीप एक भवन चिहि़्नत कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की तैयारी शुरु कर दी है।
ये भी पढ़ें - UP: पुलिस और PAC के सुरक्षा चक्र से युवक का अपहरण, गले में तौलिया का फंदा डाल घसीट कर ले गए; फिर की पिटाई
वहीं बांकेबिहारी बाजार में पुरानी आर्ट गैलरी के समीप एक और भवन को कार्रवाई के लिए चिह्नित किया है। अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र में दो भवनों के स्वामियों का निगम ने नोटिस देने के बाद पुन: चेतावनी दी है। यदि उन्होंने तीन दिनों में सुधार कार्य नहीं किया गया तो नगर निगम ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा।