सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Friends Die in Bike Race Three Youths Seriously Injured

UP: दो दोस्तों में लगी ऐसी शर्त, बाइकों के उड़ गए परखच्चे, दोनों की दर्दनाक माैत; तीन युवकों की हालत गंभीर

संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Arun Parashar Updated Sat, 18 Apr 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

दो दोस्तों के बीच ऐसी शर्त लगी कि दोनों की जान चली गई। तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना से परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

Two Friends Die in Bike Race Three Youths Seriously Injured
मथुरा में दो बाइकों की टक्कर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मथुरा के फरह में देर रात आपस में रेस लगा रहे दो बाइकें टकरा गईं। बाइकों की रफ्तार इतनी तेज थी कि टक्कर के बाद दोनों वाहन पर सवार पांच लोग कई फीट हवा में उछल पड़े। बाइकों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दो युवकों ने दम तोड़ दिया। 
Trending Videos


घटना शुक्रवार देर रात करीब 2.30 बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेडेश्वर महादेव कॉलोनी थाना एत्माद्दौला, आगरा निवासी शिवम (19) और सुल्तानगंज कस्बा राया निवासी राशिद (22) दोनों दोस्त थे। दोनों में बाइक रेस की शर्त लगी। एक बाइक पर दो लोग और दूसरी बाइक पर तीन लोग सवार थे। रैपुराजाट फ्लाईओवर के ऊपर दोनों बाइकें असंतुलित होकर आपस में बुरी तरह टकरा गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में पांचों बाइक सवार उछलकर हाईवे पर दूर जा गिरे। हाईवे से गुजर रहे ट्रैक्सी चालक सैंया निवासी घनश्याम ने घायलों को देख 112 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी। पास ही हादसे में हुई क्षतिग्रस्त हुई दोनों बाइकें पड़ी थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से पांचों घायलों को सीएचसी फरह भिजवाया। जहां शिवम को डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायलों को एसएन मेडिकल काॅलेज आगरा रेफर किया। यहां राशिद ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। तीन गंभीर घायल इशराक पुत्र रहीश निवासी कस्बा राया मथुरा, अमन पुत्र काली चरण निवासी राजपुर चुंगी आगरा, बिलाल पुत्र मुन्ना निवासी राजपुर चुंगी आगरा का एसएन मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed