सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Two Rape Accused Arrested in Mant Following Encounter

Mathura News: दुष्कर्म के दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two Rape Accused Arrested in Mant Following Encounter
विज्ञापन
मांट। कस्बे के गांव बेगमपुर में पति से झगड़ा करके घर से निकली महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के एक आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। उसकी टांग में गोली लगी है। इसके बाद दूसरा आरोपी भी पकड़ लिया गया।
Trending Videos

मांट थाना क्षेत्र में शनिवार को पति झगड़ा कर आई महिला को रास्ता बताने के नाम पर जंगल में ले जाकर दुष्कर्म किया था। आरोपियों की पहचान बेगमपुर गांव के रहने वाले आरोपी राजकुमार और दुर्गेश के रूप में हो गई थी। पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। आरोपियों के बारे में सोमवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि राजकुमार और दुर्गेश राधारानी अंडरपास के नजदीक मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजकुमार और दुर्गेश को पकड़ने गई पुलिस टीम से बचने के लिए राजकुमार ने फायरिंग कर दी। इसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की गोली राजकुमार के बायीं टांग में लग गई। राजकुमार को गोली लगते ही दुर्गेश ने सरेंडर कर दिया। पुलिस ने राजकुमार को घायल अवस्था में गिरफ्तार करने के बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ मांट संदीप सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से तमंचा व कारतूस मिले हैं। आरोपी राजकुमार पर पिछले साल भी नाबालिग के साथ दुराचार का केस दर्ज किया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed