फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Vande Bharat from Mathura MP Hema Malini Urges Railway Minister to Extend Agra-Varanasi Service

UP: मथुरा से वाराणसी तक दौड़ेगी वंदे भारत, कवायद हुई तेज; सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री को लिखा पत्र

Thu, 23 Jul 2026 08:50 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 23 Jul 2026 08:50 PM IST
सार

मथुरा सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार मथुरा जंक्शन तक करने की मांग की है। हालांकि रेलवे सूत्रों के अनुसार मथुरा स्टेशन पर पिटलाइन और स्टेबलिंग लाइन का अभाव इस प्रस्ताव की राह में बड़ी चुनौती बन सकता है।

विज्ञापन
Vande Bharat from Mathura MP Hema Malini Urges Railway Minister to Extend Agra-Varanasi Service
वंदे भारत एक्सप्रेस - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मथुरा से वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन की कवायद तेज हो गई है। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर आगरा कैंट-वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 20175-20176 का विस्तार मथुरा जंक्शन तक किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि इससे ब्रज क्षेत्र के यात्रियों को आधुनिक और तेज रेल सेवा का लाभ मिलेगा। 18 जुलाई को भेजे गए पत्र में सांसद ने उल्लेख किया है कि मथुरा जंक्शन उत्तर भारत के सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु, पर्यटक और व्यावसायिक यात्री आते-जाते हैं। इसके बावजूद मथुरा से वाराणसी के लिए वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेन सेवा उपलब्ध नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद ने अपने पत्र में बताया कि बार एसोसिएशन मथुरा के अध्यक्ष एडवोकेट चौ. राघवेंद्र सिंह ने भी इस संबंध में उन्हें पत्र भेजकर आगरा कैंट से चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस को मथुरा तक विस्तारित करने का अनुरोध किया है। इसी मांग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने रेल मंत्री से इस प्रस्ताव पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है। अब इस मांग पर रेलवे बोर्ड और रेल मंत्रालय के निर्णय का इंतजार है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि मथुरा सांसद का पत्र प्राप्त हुआ है।
विज्ञापन

पिटलाइन न होना बन सकती है रोड़ा
मथुरा जंक्शन तक वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तार आसान नहीं होगा। रेलवे सूत्रों के अनुसार मथुरा स्टेशन पर फिलहाल वंदे भारत जैसी सेमी हाईस्पीड ट्रेन के रखरखाव और रैक खड़ा करने के लिए समर्पित पिटलाइन एवं स्टेबलिंग लाइन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ट्रेन को मथुरा से संचालित करने के लिए पहले आवश्यक रेल अवसंरचना विकसित करनी होगी, तभी इसका नियमित संचालन व्यावहारिक हो सकेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed