{"_id":"69dbfdf9d874404bed0bf895","slug":"villagers-confront-gang-looting-under-the-guise-of-inspections-one-apprehended-mathura-news-c-412-1-mt21004-7014-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चेकिंग के नाम पर लूटपाट करने वाले गिरोह से भिड़े ग्रामीण, एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चेकिंग के नाम पर लूटपाट करने वाले गिरोह से भिड़े ग्रामीण, एक दबोचा
विज्ञापन
विज्ञापन
चौमुहां। थाना जैंत क्षेत्र में नगला सुम्मेरा के पास शनिवार रात एक दुस्साहसिक वारदात सामने आई। खुद को पुलिसकर्मी बताकर चार बदमाशों ने एक युवक और उसके परिजन के साथ लूटपाट की। विरोध करने पर मारपीट की और तमंचा तान दिया। हालांकि, मौके से गुजर रहे ग्रामीणों ने आरोपियों की घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया है। तीन आरोपी मौके से भाग गए।
पीड़ित चंद्रभान पुत्र करतार सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह शनिवार रात 9 बजे छाता से ई-रिक्शा लेकर अपने गांव लौट रहे थे। चक्कीवाला बंबा के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि गाड़ी में गांजा होने की सूचना है और तलाशी लेने लगे। इसी दौरान बदमाशों ने चंद्रभान का मोबाइल और नकदी छीन ली। वारदात के दौरान ही चंद्रभान के भैया-भाभी भी वहां से ऑटो से गुजरे। बदमाशों ने उनका ऑटो रुकवाकर उनके साथ भी मारपीट की। आरोप है कि बदमाशों ने ऑटो का शीशा तोड़ दिया और महिला के सिर पर तमंचा रखकर करीब 19,000 रुपये और सोने की अंगूठी लूट ली।
पीड़ित ने मौका पाकर अपने भाई कालीचरन को फोन कर दिया। कुछ ही देर में कालीचरन गांव के अन्य लोग राजू, राकेश, पंकज, जितेन्द्र के साथ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख बदमाश भागने लगे, लेकिन उन्होंने घेराबंदी कर एक आरोपी को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी का नाम काइया बताया जा रहा है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। मौके से भागे उसके साथियों की तलाश के लिए टीमें लगाई गई हैं। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos