सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Wanted criminal with 50,000 reward arrested

Mathura News: ठिकाने बदल रहा 50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Wanted criminal with 50,000 reward arrested
विज्ञापन
मथुरा। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) आगरा यूनिट की टीम ने घरों में चोरी करने वाले 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को जयसिंहपुरा से गिरफ्तार किया है। चार बदमाशों ने मिलकर अक्तूबर 2025 में गोविंद नगर में कारोबारी के घर से 80 हजार रुपये समेत लाखों के गहने चोरी कर लिए थे। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार ठिकाने बदल रहा था। वारदात में शामिल एक चोर को बुलंदशहर पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर चुकी है, जबकि दो विभिन्न जेलों में बंद हैं।

एसटीएफ को सूचना मिली कि गोविंद नगर थाने से वांछित 50 हजार रुपये का इनामी मेरठ के सिलाढ़ी के फ्रेंड्स कॉलोनी, जीनियस पब्लिक स्कूल के पास रहने वाला मौ. शाहिद उर्फ कल्लू राठौर जयसिंहपुरा क्षेत्र में है। सब इंस्पेक्टर रजनीश चौधरी की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जयसिंहपुरा चौराहे के नजदीक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान पथवारी मंदिर वाले रास्ते से सोमवार रात करीब नौ बजे उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी शाहिद ने बताया वह 15 वर्षों से रात के समय घरों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहा था। वह अपने गिरोह के साथ टैक्सी लेकर मेरठ और गाजियाबाद आदि जिलों में जाता था और चोरी का सामान टैक्सी में लाद लाते थे। शाहिद पर मेरठ, गाजियाबाद और मथुरा के विभिन्न थानों में चोरी और आबकारी अधिनियम समेत अन्य धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन

अक्तूबर 2025 को गोविंद नगर में की थी चोरी
गोविंद नगर के 80 फुटा 198-एफ निवासी विजय प्रकाश अग्रवाल ने 31 अक्तूबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। कहा था उनके बंद मकान से 80 हजार रुपये व लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों से शिनाख्त की तो चार चोर खाई दिए। तलाश करने के बाद पुलिस ने एक आरोपी को उसी समय पकड़ लिया था, जबकि शाहिद उर्फ कल्लू, गिरोह का मास्टरमाइंड नौशाद उर्फ छेतरिया, आजाद उर्फ जुबैर उर्फ पीटर भागने में कामयाब हुए थे। इसके बाद किसी अन्य मामले में बुलंदशहर पुलिस ने आजाद उर्फ जुबैर को मुठभेड़ में ढेर कर दिया और मास्टर माइंड नौशाद को मेरठ पुलिस ने जेल भेज दिया। शाहिद उर्फ कल्लू गिरफ्तारी से बचने के बाद ठिकाने बदल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed