सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Weather Turns Chilly; Winter Clothes Brought Out Again

Mathura News: सर्द हुआ मौसम, फिर से निकले सर्दी वाले कपड़े

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Weather Turns Chilly; Winter Clothes Brought Out Again
विज्ञापन
नौहझील। बीते तीन दिन से हो रही बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट आई है। साथ ही चल रही हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। ऐसे में लोगों ने फिर से अपने सर्दियों वाले कपड़े निकाल लिए हैं। लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले दोपहर में भीषण गर्मी पड़ रही था, लेकिन अब फिर से सर्दी हो रही है।
Trending Videos

बुधवार देर शाम आंधी और बारिश के बाद शुक्रवार सुबह करीब चार घंटे तक फिर से बारिश हुई। इससे जहां एक ओर जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। खेतों में खड़ी फसलें बारिश और हवा के कारण बिछ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार शाम ठंडी हवाओं के कारण लोगों को सर्दी का एहसास हुआ। स्थानीय डॉक्टरों का कहना है कि इस मौसम में जरा सी भी लापरवाही बीमारी का कारण बन सकती है। इसलिए सर्दी और गर्मी के बीच विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed