सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Youth of the Sindhi Community Donate Blood

Mathura News: सिंधी समाज के युवाओं ने किया रक्तदान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Youth of the Sindhi Community Donate Blood
सिंधी समाज के शिविर में रक्तदान करती महिला।
विज्ञापन
मथुरा। सिंधी समाज द्वारा मनाए जा रहे सिंधी उत्सव के तहत झूलेलाल जन्मोत्सव (चेटीचंड) का आगाज उत्साह और सेवा भाव के साथ हुआ। स्वामी लीलाशाह की शिक्षाओं से प्रेरित होकर लाड़ी लुहाणा सिंधी पंचायत सोसायटी ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। शिविर में 22 युवाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।
Trending Videos

कार्यक्रम का नेतृत्व मुख्य संयोजक चंदनलाल आडवानी और संयोजक किशोर इसरानी और जितेंद्र लालवानी ने किया। उन्नति लखवानी, हरीश उतवानी, तरुण नाजवानी, विजय मंगलानी, लहर केवलानी, राहुल केवलानी सहित कई युवाओं और महिलाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर कृष्णा आर्चिड कॉलोनी में चेटीचंड पर्व की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में आयोलाल-झूलेलाल के जयकारों और डंडेशाही नृत्य ने माहौल भक्तिमय बना दिया। सिंधी पंडित मोहनलाल महाराज ने अमर ज्योति प्रज्ज्वलित कराई। चंद्रकांत लालवानी की मंडली के भजनों पर लोग झूम उठे। चेटीचंड का मुख्य आयोजन 20 मार्च को होगा। उत्सव के मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री ने कहा कि स्वामी लीलाशाह ने मानव सेवा और आध्यात्मिक जागरण का संदेश दिया था। रक्तदाताओं को सम्मान पत्र और हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed