फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Land identified at three locations in Ratanpura for a bus stand

Mau News: बस स्टैंड के लिए रतनपुरा में तीन जगह तलाशी गई जमीन, स्वीकृति का इंतजार

Fri, 18 Sep 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Land identified at three locations in Ratanpura for a bus stand
मऊ/रतनपुरा। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद जिले का पांचवें बस स्टैंड के लिए जमीन की तलाश शुरू हो गई है। मऊ डिपो के एआरएम ने राजस्व विभाग के साथ मिलकर रतनपुरा में तीन जगहों पर जमीन देखी है। वहां क्षेत्रफल और अन्य मानकों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है, जिसके चलते स्वीकृति नहीं मिल सकी है। मऊ डिपो के एआरएम ने बीते मई महीने में बस स्टैंड का प्रस्ताव बनाकर परिवहन निगम को भेजा था। जबकि इसके लिए नवंबर 2025 में भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने क्षेत्रीय लोगों की मांग पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह को पत्रक सौंपा था। दोनों पत्रों का संज्ञान लेते हुए बीते जून महीने में परिवहन मंत्री द्वारा गठित टीम ने अपर आयुक्त परिवहन विपिन कुमार मिश्र के नेतृत्व में रतनपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निरीक्षण किया था।
विज्ञापन

उनकी मंशा थी कि लखनऊ-बलिया मार्ग के किनारे स्थित 25 साल से बंद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन ढहाकर वहीं बस स्टैंड बनाया जाए। इसके अलावां दूसरी जगर जमीन उपलब्ध कराने के लिए परिवहन निगम की तरफ से मुख्य विकास अधिकारी मऊ को पत्र भेजा गया था। ----
विज्ञापन

बस स्टेशन से 70 गांव के लोगों को मिलेगा लाभ
बस स्टैंड बन जाने से स्थानीय निवासियों के लिए परिवहन व्यवस्था सुगम होगा। इसके अलावा मऊ, बलिया के भीमपुरा, हनुमान स्थान, मड़ई, वृंदावन, चिरकिटहा, अजीजपुर, खरसड़ा, कटियारी, नदौली, धनईपुर, अतरसुआं और गाजीपुर जिले के सुरवत, पाली, नसीरपुर, अवंरापुर, सिधागर, वड़ीहार, नसीरपुरमड़ई सहित 70 से अधिक सीमावर्ती क्षेत्रों के लोगों के लिए भी एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा। इससे इन क्षेत्रों के निवासियों के लिए आवागमन की सुविधा में सुधार होगा। यात्री आसानी से विभिन्न शहरों तक पहुंच सकेंगे, जिससे व्यवसायिक गतिविधियों और सामाजिक जुड़ाव को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रतनपुरा में बस स्टैंड बनाने के लिए तीन जगहों पर जमीन देखी गई है। लेकिन पर्याप्त क्षेत्रफल और अन्य आवश्यक मानक वहां पूरे नहीं हो रहे हैं। हालांकि उनका दस्तावेज मुख्यालय भेजा गया है। स्वीकृति मिलने का इंतजार है। - गौतम कुमार गुप्ता, एआरएम, मऊ डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed