फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Saryu River water level drops by 65 cm in three days; risk of erosion increases

Mau News: तीन दिन में 65 सेमी घटा सरयू नदी का जलस्तर, कटान का खतरा बढ़ा

Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Saryu River water level drops by 65 cm in three days; risk of erosion increases
दोहरीघाट। स्थानीय कस्बा स्थित सरयू नदी के जलस्तर में तीन दिन में 65 सेमी का घटाव होने से लोगों ने राहत की सांस तो ली है, लेकिन कस्बा सहित तटवर्ती इलाकों में कटान का खतरा बढ़ गया है। खाकी बाबा की कुटी से लेकर जानकी घाट तक कटान का खतरा बढ़ गया है। सिंचाई विभाग की तरफ से कटान से बचाव का उपाय किया जा रहा है।
विज्ञापन

धनौली रामपुर गांव की सुरक्षा के लिए रखे बोल्डरों पर पानी की तेज धारा टक्कर दबाव मार रही थी। जिससे बोल्डरों के खिसकने का खतरा बना हुआ है। किसानों को फसल नष्ट होने की चिंता सताने लगी है, इससे नगर की ऐतिहासिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर तेजी से घटने से कटान होने लगी है। सिंचाई विभाग की तरफ से कटान से बचाव का उपाय किया जा रहा है। धनौली रामपुर गांव की सुरक्षा के लिए रखे बोल्डरों पर पानी की तेज धारा टक्कर दबाव मार रही थी। तटवर्ती इलाकों में हजारों एकड़ फसल जलमग्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को फसल नष्ट होने की चिंता सताने लगी है। नदी के रुख से मुक्तिधाम, भारत माता मंदिर, खाकी बाबा की कुटी, दुर्गा मंदिर, लोक निर्माण विभाग का डाक बंगला, डीह बाबा का मंदिर, शाही मस्जिद, हनुमान मंदिर पर खतरा बढ़ गया है।
नदी के जलस्तर पर नजर डाला जाए तो सोमवार को गौरीशंकर घाट पर नदी का जलस्तर 69.85 मीटर रहा। रविवार को नदी का जलस्तर 70.20 मीटर था। 24 घंटे से नदी का जलस्तर 35 सेंटीमीटर का घटाव दर्ज किया गया।

नदी खतरा निशान 69.90 से पांच सेमी नीचे बह रही थी। 13 सितंबर 2026 को को 20 सेमी घटाव दर्ज किया गया था। 12 सितंबर 2026 को 10 सेमी का घटाव दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed