फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The PET will be held today in two shifts, amid tight security

Mau News: आज कड़ी सुरक्षा के बीच दो पालियों में होगी पीईटी

Sun, 25 Oct 2026 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
The PET will be held today in two shifts, amid tight security
मऊ। जिले में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 की चल रही तैयारी शनिवार को पूरी हो गई। जिले में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। प्रत्येक दिन दो-दो पालियों में परीक्षा होगी।परीक्षा के लिए जिले में 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। तीन दिन की छह पालियों में 37440 अभ्यर्थी शामिल होंगे। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने के दो घंटे पूर्व प्रवेश मिलेगा।आधा घंटा पहले केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। बायोमीट्रिक सत्यापन और स्क्रीनिंग के बाद ही परीक्षा देने की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में होने वाली पीईटी परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा वायस रिकार्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।जिले में 25, 30 अक्तूबर और एक नवंबर को आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक चलेगी। परीक्षा केंद्रों की व्यवस्था संभालने के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। परीक्षा के दौरान पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक गौतम प्रसाद का कहना है कि परीक्षा संबंधित सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन



इन केंद्रों पर होगी परीक्षा
डीएवी इंटर कॉलेज मऊ, टाउन इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना, डीएवी बालिका इंटर कॉलेज मऊ, मुस्लिम इंटर काॅलेज मऊ, सोपीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज मऊ, तालीमुद्दीन इंटर कॉलेज मऊ, सरदार बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज हलधरपुर,नेशनल इंटर कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना,श्री दधिवल इंटर कॉलेज रैनी, पब्लिक बालिका इंटर कॉलेज बरामदपुर मुहम्मदाबादगोहना, बाबा थानीदास ग्रामीण विद्यापीठ इंटर कॉलेज अमिला, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल सिकटिया,संत गणिनाथ पीजी कॉलेज मुहम्मदाबादगोहना और सर्वोदय पीजी कॉलेज घोसी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed