UP: अग्निवीर भर्ती रैली में 1115 युवा उतरे, 880 ने मारी बाजी, बिजनौर के अभ्यर्थियों ने दिखाया दम
सहारनपुर स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बिजनौर जिले के नजीबाबाद, बिजनौर सदर और धामपुर तहसील के 1115 अभ्यर्थियों ने दौड़ में हिस्सा लिया। इनमें 880 अभ्यर्थी सफल रहे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली में बृहस्पतिवार को बिजनौर जिले के नजीबाबाद, बिजनौर सदर और धामपुर तहसील के अभ्यर्थियों ने दमखम दिखाया। सेना की ओर से जारी जानकारी के अनुसार इन तीनों तहसीलों से कुल 1250 अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। इनमें से 1115 अभ्यर्थियों ने दौड़ में भाग लिया और 880 ने दौड़ सफलतापूर्वक पूरी कर अगले चरण में जगह बनाई।
1250 अभ्यर्थियों को बुलाया, 1115 ने लगाई दौड़
बृहस्पतिवार को नजीबाबाद, बिजनौर सदर और धामपुर तहसील के अभ्यर्थियों की भर्ती प्रक्रिया हुई। कुल 1250 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें से 1115 युवा दौड़ के लिए मैदान में उतरे। अग्निवीर बनने का सपना लेकर पहुंचे युवाओं ने निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगाई।
यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में गुलदार का आतंक, छह साल के बच्चे को मार डाला, रात भर तलाशते रहे, सुबह गन्ने के खेत में मिला शव
880 अभ्यर्थी दौड़ में सफल
दौड़ में शामिल 1115 अभ्यर्थियों में से 880 ने सफलता हासिल की। सफल अभ्यर्थियों की अब शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल परीक्षण की प्रक्रिया कराई जा रही है। अगले चरण के लिए चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को आगे की भर्ती प्रक्रिया पूरी करनी होगी।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
भर्ती रैली को देखते हुए स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सेना के साथ पुलिसकर्मी भी सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया में किसी तरह की अव्यवस्था न हो, इसके लिए प्रवेश, निकासी और अन्य व्यवस्थाओं पर नजर रखी जा रही है।
13 जिलों के 25920 अभ्यर्थी होंगे शामिल
सहारनपुर स्टेडियम में कुल 13 जिलों के 25920 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित की जा रही है। अलग-अलग जिलों और तहसीलों के अभ्यर्थियों को निर्धारित दिन पर बुलाया जा रहा है। भर्ती रैली के आखिर में सहारनपुर जिले के अभ्यर्थी शारीरिक दक्षता परीक्षा में हिस्सा लेंगे।