Ground Report of UP Election: सरधना और किठौर में इस बार कड़ा मुकाबला, जतीय समीकरण और ध्रुवीकरण हावी
सरधना और किठौर सीट पर इस बार कड़ी जंग है। हालांकि जमीन पर जतीय समीकरण और ध्रुवीकरण हावी है। कल इन दोनों ही सीटों पर सभी पार्टियों के प्रत्याशियों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरधना और किठौर विधानसभा सीट पर इस बार कड़ी जंग है। सभी प्रत्याशी बड़े-बड़े दावे कर रहे हैं। मतदाताओं के सामने सभी ने विकास के दावे किए हैं। हर एक को जीत का भरोसा है। हालांकि जमीन पर जतीय समीकरण और ध्रुवीकरण हावी है।
सर्वसमाज का वोट मिलेगा : संगीत
नाम : ठा. संगीत सोम
पार्टी : भाजपा
उम्र : 42 वर्ष
शिक्षा : इंटरमीडिएट
विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
जवाब- स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, सड़कों का चौड़ीकरण और स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनवाएंगे।
आपकी जीत का समीकरण क्या हैं?
सर्वसमाज का वोट मिल रहा है। 10 साल से सेवा कर रहा हूं।
आपको लोग क्यों विधायक चुनें?
विकास के लिए चुनें। सरधना एकमात्र ऐसी विधानसभा है, जहां दो हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य हुए हैं। बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य व सड़क के क्षेत्र में बेहतर काम हुए हैं। फलावदा में 30 बेड का अस्पताल बनवाया। सबसे बड़ी बात प्रदेश के पहले खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास इस क्षेत्र में हुआ।
जनता बीजेपी को हटाएगी : अतुल
नाम : अतुल प्रधान
पार्टी : सपा-रालोद गठबंधन
उम्र : 38 वर्ष
शिक्षा : स्नातक
विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
क्षेत्र के विकास के लिए सबसे पहले बुनियादी चीजों पर फोकस किया जाएगा, जिसमें बिजली, पानी, रोजगार, उद्योग और शिक्षा को मजबूत करना है।
आपकी जीत का समीकरण क्या है?
सर्वसमाज का वोट। भाजपा की तुष्टिकरण की राजनीति से लोग परेशान हैं।
आपको लोग क्यों विधायक चुनें?
क्षेत्र के विकास के लिए। गांवों में साफ पानी की व्यवस्था नहीं, डिग्री कॉलेज और अस्पताल नहीं। विधायक बना तो ग्रामीणों को अपनी समस्याओं को लेकर मेरठ के चक्कर नहीं काटने पडे़ंगे।
समीकरण मेरे पास : धामा
नाम : संजीव धामा
पार्टी : बसपा
उम्र : 45 वर्ष
शिक्षा : परास्नातक
विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
गांवों में संपर्क मार्गों का चौड़ीकरण और युवाओं के रोजगार के लिए उद्योगों के लिए प्रयास किया जाएगा। स्वच्छ पेयजल व्यवस्था व स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा कराई जाएगी।
आपकी जीत का समीकरण क्या है?
हमारी पार्टी को दलित, मुस्लिम और पिछड़ा वर्ग सभी का समर्थन मिल रहा है।
आपको लोग क्यों विधायक चुनें?
हमेशा सर्वसमाज की सेवा के लिए तत्पर रहता हूं और वर्तमान विधायक द्वारा विकास कार्यों से जनता असंतुष्ट है, इसीलिए जनता सेवा करने का अवसर देगी।
विकास कार्य कराएंगे : रिहानुद्दीन
नाम : रिहानुद्दीन
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 33 वर्ष
शिक्षा : बीए ऑनर्स
विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
भाईचारा और सांप्रदायिक सौहार्द के लिए कार्य करेंगे। सर्वसमाज के विकास के लिए कार्य कराएंगे।
आपकी जीत का समीकरण क्या है?
सर्वसमाज का वोट, विधायक पिता की विरासत से जनता का झुकाव।
आपको लोग क्यों विधायक चुनें?
शिक्षित और सबसे कम आयु का उम्मीदवार हूं। पिता सैयद जकीउद्दीन ने अपना जीवन जनसेवा और भाईचारे के लिए समर्पित किया है। मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल और लड़कियों के लिए डिग्री कॉलेज बनवाएंगे।
2017 का परिणाम
1. संगीत सोम, भाजपा 97,921 वोट
2. अतुल प्रधाना, सपा 76,296 वोट
3. इमरान याकूब बसपा 57,239 वोट
4. वकील चौधरी, रालोद 3,920 वोट
विकास बनेगा जीत का आधार : सत्यवीर
नाम : सत्यवीर त्यागी
पार्टी : भाजपा
उम्र : 67 वर्ष
शिक्षा : इन्टरमीडिएट
समर्थन ही ताकत : शाहिद
नाम : शाहिद मंजूर
पार्टी : सपा-रालोद गठबंधन
उम्र : 65 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी
विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे। मॉडल स्कूल,आईटीआई स्कूल,मेडिकल कॉलेज, इंटर कालेज आदि दर्जनों काम कराएंगे।
अपकी जीत के समीकरण क्या है?
सर्व समाज का वोट मिल रहा है।
आपको जनता विधायक क्यों चुने?
जनता ऐसा जनप्रतिनिधि देखना चाहती है जिसकी उन्हें जरूरत पड़ जाए तो वो मिल जाए। मैं हमेशा क्षेत्र के लोगों के साथ खड़ा रहता हूं। भाजपा से लोग परेशान है।
विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
काली नदी की सफाई, विकास के अधूरे कार्य, तहसील बनवाएंगे।
आपकी जीत का समीकरण क्या है?
सबका साथ सबका विकास के चलते भाजपा का एकजुट वोट।
आपको जनता दोबारा विधायक क्यों चुने?
विकास के लिए, बड़ी आद्यौगिक फैक्ट्री लगवाएंगे, रोजगार के अवसर पैदा करेंगे। मंडी की समस्या का समाधान कराएंगे। जाम से निजात के लिए बाईपास बन रहा है।
हर जगह मिल रहा है वोट : बबीता
नाम : बबीता गुर्जर
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 48 वर्ष
शिक्षा : एमए, पीएचडी
विधायक बने तो सबसे पहले क्या काम करेंगी?
चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त, हर गांव में स्कूल, महिला सुरक्षा के लिए हर गांव के बाहर पुलिस चौकी और किसानों के लिए वाजिब दामों पर बीज दिलाएंगी।
आपकी जीत का समीकरण क्या है?
सर्व समाज का वोट मिलना ही जीत का समीकरण है।
आपको जनता विधायक क्यों चुने?
भाजपा लोगों को गुमराह रही है। मैं सेवा के लिए आई हूं। विकास के लिए जनता चुनेगी।
सर्वसमाज का वोट है ताकत : केपी मावी
नाम : कुशलपाल मावी
पार्टी : बसपा
उम्र : 60 वर्ष
शिक्षा : एमकॉम
विधायक बने तो सबसे पहले क्या काम करेंगे?
सड़कें दुरुस्त कराएंगे, क्षेत्र का विकास कराएंगे।
आपकी जीत का समीकरण क्या है?
दलित और गुर्जर समाज समेत सर्व समाज की वोट।
आपको जनता विधायक क्यों चुने?
स्थानीय हूं, शिक्षित हूं, युवाओं को रोजगार दिया है। रोजगार दिलाने में सक्षम हूं।
2017 का परिणाम
1. सत्यवीर त्यागी, भाजपा 90,622 वोट
2. शाहिद मंजूर , सपा 79,800 वोट
3. गजराज सिंह, बसपा 62,503 वोट
4. मतलूब अहमद, रालोद 6,598 वोट