{"_id":"6a9428c40e27e6667d0eaff5","slug":"ankit-balyan-murder-case-singer-claiming-responsibility-for-the-murder-is-celebrating-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अंकित हत्याकांड: कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाला भूपेंद्र मना रहा जश्न, 900 से अधिक जवान जुटे, फिर भी खुलासा नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंकित हत्याकांड: कत्ल की जिम्मेदारी लेने वाला भूपेंद्र मना रहा जश्न, 900 से अधिक जवान जुटे, फिर भी खुलासा नहीं
Sun, 30 Aug 2026 06:29 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली
Published by: Sharukh Khan
Updated Sun, 30 Aug 2026 06:29 PM IST
सार
अंकित बालियान हत्याकांड में एक और जानकारी सामने आई है। हत्या की जिम्मेदारी लेने वाला भूपेंद्र जश्न मना रहा है। वो सोशल मीडिया पर सामने आया है।
विज्ञापन
अंकिता बालियान हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा करने वाला गायक भूपेंद्र ढींगरा एक बार फिर सोशल मीडिया पर लाइव आया। भूपेंद्र के नाम पर बनाई गई आईडी पर वीडियो में वह हंसता और जश्न मनाता नजर आ रहा है। इस दौरान कुछ लोग उसे बधाई देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में एक युवती भी नजर आ रही है, जो कहती है कि अगर किसी से झगड़ा हो तो उसे मारना नहीं चाहिए।
लाइव के दौरान भूपेंद्र ने कहा कि कूल थे तो कट गया, लिखा गया थाने में, टाइम थोड़ा यो लाग्या रोब में आने... उसने आगे कहा कि चालान कट गया और बात थाने तक पहुंच गई, लेकिन अपने पुराने रोब में वापस आने में थोड़ा समय लगा। तीन दिन पहले भूपेंद्र ने खुद को गायक और अभिनेता बताते हुए सोशल मीडिया पर अंकित बालियान की हत्या की जिम्मेदारी लेने का दावा किया था। उसने आरोप लगाया था कि अंकित ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और गालियां दी थीं। इसी का बदला लेने के लिए अंकित की हत्या कराने की बात कही थी। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
अंकित बालियान हरियाणा के गुरुग्राम का रहने वाला बताया गया है। भूपेंद्र की लोकेशन कर्नाटक में मिलने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि पुलिस स्तर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

भोलू शाहपुरिया भी ले चुका है हत्या की जिम्मेदारी
हरियाणा के सोनीपत निवासी भोलू शाहपुरिया भी सोशल मीडिया के माध्यम से अंकित बालियान हत्याकांड की जिम्मेदारी लेने का दावा कर चुका है। उसके खिलाफ सोनीपत समेत अन्य स्थानों पर आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। उसे कुख्यात गोगी गैंग से जुड़ा हुआ भी बताया जाता है। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।

अंकित की मौत के बाद पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
बोलीं-परिवार का एकमात्र सहारा थे, अब जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या के बाद उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सीमा का अभी भी रो-रोकर बुरा हाल है। पति की मौत के सदमे से वह उबर नहीं पा रही हैं। उनका कहना है कि अंकित ही परिवार का एकमात्र सहारा थे। उनकी मौत के बाद परिवार के सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है।

सीमा ने बताया कि अंकित परिवार की जिम्मेदारियां संभालते थे। उनका छोटा भाई भी बेरोजगार है। घर में बुजुर्ग माता-पिता हैं। ऐसे में परिवार के सामने आगे का जीवन चलाने की चिंता खड़ी हो गई है। उन्होंने कहा कि अंकित के जाने से सिर्फ परिवार ही नहीं, बल्कि उनसे जुड़े कई लोग भी टूट गए हैं। अंकित की मौत के बाद से घर में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार और परिचित लगातार परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए पहुंच रहे हैं।
यूपी पुलिस, एसटीएफ और हरियाणा पुलिस के 900 से अधिक जवान जुटे, फिर भी खुलासा नहीं
गायक अंकित बालियान हत्याकांड के खुलासे के लिए पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है। शामली के साथ बागपत, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ पुलिस की टीमें जांच में जुटी हैं। इसके अलावा एसटीएफ मेरठ और लखनऊ, हरियाणा के सोनीपत की पुलिस और एसटीएफ की टीमें भी शूटरों और उनके मददगारों की तलाश में जुटी हैं।

पुलिस की विभिन्न टीमों में 900 से अधिक जवान शामिल बताए जा रहे हैं। इसके बावजूद पांच दिन बाद भी हत्याकांड का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस का दावा है कि जांच के दौरान शूटरों और उनके गिरोह से जुड़े कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। आरोपियों की तलाश में शनिवार को भी पुलिस टीमों ने हरियाणा के पानीपत, सोनीपत, करनाल और रोहतक के अलावा दिल्ली में कई स्थानों पर दबिश दी। हालांकि अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।
पुलिस ने हत्याकांड में शामिल शूटरों को चिह्नित करने का दावा किया है। इसके बावजूद वारदात की पूरी कड़ी सामने नहीं आ सकी है। अपर पुलिस अधीक्षक सुमित शुक्ला का कहना है कि पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं। टीमें लगातार काम कर रही हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
पूर्व में एनकाउंटर कर चुके पुलिसकर्मियों को सौंपी कमान
पुलिस अधीक्षक ने हत्याकांड के खुलासे के लिए ऐसे तेजतर्रार पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी है, जो पूर्व में इनामी और कुख्यात बदमाशों के खिलाफ कार्रवाई कर चुके हैं। इनमें एनकाउंटर स्पेशलिस्ट इंस्पेक्टर वीरेंद्र कसाना और कुलदीप सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।

एसपी ने बैठक लेकर दिए अलर्ट रहने के निर्देश
पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों के पुलिसकर्मियों के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें हत्याकांड के जल्द खुलासे के निर्देश दिए गए। उन्होंने लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। घटना के समय ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराने की बात भी कही गई है। इस संबंध में जांच शुरू कराए जाने की जानकारी दी गई है।

एसटीएफ ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए
एसटीएफ मेरठ की टीम ने घटना स्थल पर पहुंचकर प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की और उनके बयान दर्ज किए। टीम ने घटना से जुड़े कई अन्य सीसीटीवी फुटेज भी कब्जे में लिए हैं। इन फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर शूटरों की गतिविधियों और उनके भागने के रास्तों की जानकारी जुटाई जा रही है।