फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Lawyer traveling on scooter suffers stroke, hits head on railing, dies

Meerut: स्कूटी पर जा रहे वकील काे पड़ा दौरा, रेलिंग पर लगा सिर, मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Sat, 26 Oct 2024 03:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sat, 26 Oct 2024 03:43 AM IST
सार

मेरठ के बच्चा पार्क पर एक व्यक्ति की स्कूटी पर चलते हुए अचानक माैत हो गई। वहीं यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। वहीं सूचना पर पहुंचे परिजनों ने पोस्टमार्टम से इनकार कर शव  सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
 

विज्ञापन
Lawyer traveling on scooter suffers stroke, hits head on railing, dies
- फोटो : Freepik.com

विस्तार

मेरठ के बच्चा पार्क पर मूलचंद शरबती देवी अस्पताल के सामने स्कूटी से जा रहे शाहपीर गेट निवासी वकील मुख्तार आलम को दौरा पड़ा और उनका सिर डिवाइडर पर लोहे की रेलिंग से टकरा गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


दाैरा पड़ते ही सड़क पर लगी रेलिंग से टकराया शव
मुख्तार आलम स्कूटी से सवार होकर शुक्रवार दोपहर बच्चा पार्क की तरफ जा रहे थे। जैसे ही वह मूलचंद अस्पताल के सामने पहुंचा तो उसे दिमागी दौरा पड़ गया। जैसे ही सिर रेलिंग से टकराने के बाद वह जमीन पर गिरे लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


लोगों ने मुख्तार आलम का फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। जिसके बाद उनकी पहचान हुई। परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। परिजनों का रोकर बुरा हाल था। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मुख्तार आलम को दौरे पड़ते हैं। उनका उपचार चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ कोतवाली आशुतोष कुमार ने बताया कि दौरा पड़ने से युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम कराने से परिजनों ने इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed