छात्रा हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले प्रभारी मंत्री असीम अरुण, कहा-आरोपियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के साथ पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा है कि पीड़ित बेटी और उसके परिवार को हर हाल में न्याय दिलाया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामले में किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इस प्रकरण का संज्ञान ले चुके हैं और पूरे मामले की गहन जांच कराई जा रही है।
मुख्यमंत्री ने लिया मामले का संज्ञान
प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें : CM Yogi Visit Live: 'दंगा कराने वालों को 'जिन्ना' पसंद, हमें गन्ना पसंद है', शामली-बिजनौर में जमकर बरसे योगी
पुलिस की भूमिका की भी होगी जांच
असीम अरुण ने कहा कि केवल आरोपियों के खिलाफ ही नहीं, बल्कि मामले में पुलिस की भूमिका की भी जांच कराई जा रही है। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही या जिम्मेदारी तय होती है तो संबंधित लोगों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आंदोलन की नौबत नहीं आने देंगे
प्रभारी मंत्री ने कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और ऐसा प्रयास किया जा रहा है कि किसी को भी आंदोलन की नौबत न आए।