सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Mission 2024: RLD Rath Yatra set out to give the message of unity for the fifth day today, will leave from Mee

Mission 2024: एकता का संदेश देने निकली रालोद रथयात्रा आज पांचवा दिन, मेरठ से मुजफ्फरनगर होगी रवाना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Dec 2023 03:15 PM IST
विज्ञापन
सार

रालोद की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा आज मेरठ पहुंची। यह यात्रा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद समेत 11 जिलों में होते हुए 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।

Mission 2024: RLD Rath Yatra set out to give the message of unity for the fifth day today, will leave from Mee
रालोद की संदेश रथ यात्रा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

राष्ट्रीय लोकदल की ओर से एकता और सद्भावना का संदेश पहुंचाने के लिए निकली चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का जनपद आगमन पर भव्य स्वागत किया गया। रालोद कार्यकर्ताओं और किसानों ने किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

Trending Videos


सहारनपुर से शुरू हुई चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा का चौथे दिन मेरठ जिले में आने पर स्वागत किया गया। बुधवार को बागपत से होते हुए रथ यात्रा पुरा महादेव के दर्शन के बाद किनौनी पहुंची। इसके बाद हर्रा, करनावल, सरूरपुर, भूनी, नानू और दबथुवा में स्वागत किया गया। देर शाम को रथ यात्रा मेरठ शहर में पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा का नेतृत्व कर रहे रालोद खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि संदेश रथयात्रा को हर जिले में समर्थन मिल रहा है। चौधरी चरण सिंह के प्रति किसान, मजदूर, गरीब वर्ग के लोगों सहित युवाओं में प्रेम और जोश रहा। आज रथ यात्रा रुड़की रोड, दौराला, लावड़ होते हुए खतौली पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा 11 लोकसभा और 55 विधानसभा क्षेत्रों के ग्रामों से होकर दिल्ली पहुंचेगी। 23 दिसंबर को यात्रा का समापन होगा।

खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दीपक तोमर ने कहा कि खिलाड़ियों को हर स्तर पर प्रोत्साहित किया जाएगा। किसानों के बच्चों को खेलों से जोड़ा जाएगा, फिर घर-घर मेडल आएगा। इस दौरान प्रतीक जैन, मयंक तरार, कर्मवीर सिंह, प्रताप लोहिया, कमल शर्मा, यशवीर करनावल, ओमप्रकाश, युवा जिलाध्यक्ष प्रशांत चौधरी, खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित चौधरी आदि उपस्थित रहे।

लाभार्थियों को वितरित किए विभिन्न योजनाओं के कार्ड
भारतीय जनता पार्टी महानगर का विकसित भारत संकल्प यात्रा का कैंप बुधवार को पीवीएस मॉल के सामने शास्त्रीनगर और दूसरा कैंप संतोष अस्पताल के पास हापुड़ रोड पर लगाया गया। मुख्य अतिथि महानगर महापौर हरिकांत अहलूवालिया एवं अरुण वशिष्ठ रहे। कैंपस में स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान के लाभार्थियों को कार्ड वितरित किए और स्वनिधि योजना के अंतर्गत धनराशि के कार्ड बांटे गए। स्वास्थ्य कैंप में शुगर और बीपी जांच कर निशुल्क दवाई वितरित की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed