Murder: मेरठ के सरधना में मिला मुजफ्फरनगर के मोहन का शव, सिर में ईंट मारकर की गई हत्या
मुजफ्फरनगर जनपद के सोरम निवासी मोहन का शव मेरठ के सरधना क्षेत्र में पड़ा मिला। पुलिस ने माैके पर जांच पड़ताल कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव भलसोना के जंगल में चौधरी चरण सिंह कावड़ मार्ग के पास युवक का शव मिला है। क्षेत्र में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रविवार देर शाम गांव भलसोना निवासी किसान खेत में किसी काम से गया था। इसी दौरान उसने खेत में युवक का शव देखा। किसान ने खेत में शव होने की सूचना ग्रामीण व पुलिस को दी। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस ने शव की शिनाख्त की।
यह भी पढ़ें: Maha Kumb: 95 वर्ष की मां को बग्गी में बैठाकर बेटे ने शुरू की पैदल यात्रा, संगम में लगवाएंगे पुण्य की डुबकी
मृतक की पहचान मोहन( 45) पुत्र बृजपाल निवासी गांव सोरम थाना शाहपुर मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। पुलिस की प्रथम दृष्टि जांच में सामने आया है कि युवक की सिर पर ईंटों से वार कर हत्या कर दी गई। इसके बाद आरोपियों ने शव को ठिकाने लगाने की नीयत से यहां लाकर फेंक कर फरार हो गए हैं।
हालांकि पुलिस को मृतक की जेब से कागज मिला जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की शिनाख्त की है। पुलिस मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम के साथ सबूत जुटाकर गहनता से जांच कर रही है।
इस संबंध में सीओ सरधना संजय कुमार जायसवाल का कहना है कि मृतक की शिनाख्त कर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी। जल्दी घटना का खुलासा किया जाएगा।