फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Old man raped ten year old girl, accused arrested

Meerut: सोतीगंज में फिर दबिश, दानिश कबाड़ी को गिरफ्तार करने पहुंची दिल्ली पुलिस, पर नहीं आया हाथ

Fri, 17 Feb 2023 04:01 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 17 Feb 2023 04:01 PM IST
सार

Meerut News : सोतीगंज में एक बार फिर दबिश दी गई है। दिल्ली पुलिस दानिश कबाड़ी को गिरफ्तार करने पहुंची थी लेकिन, वह हाथ नहीं आया।

विज्ञापन
Old man raped ten year old girl, accused arrested
मेरठ सोतीगंज - फोटो : Amar Ujala Meerut

विस्तार

दिल्ली पुलिस ने मेरठ के सोतीगंज में वाहनों का कटान करने वाले गद्दू के भाई दानिश कबाड़ी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी। इस दौरान पुलिस को विरोध का भी सामना करना पड़ा। हालांकि, दानिश नहीं मिला।

विज्ञापन


इसके बाद टीम वापस लौट गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली एनसीआर से चोरी और लूट के वाहनों का कटान दानिश ने कराया है। पुलिस सर्विलांस के माध्यम से आरोपी दानिश को ट्रेस करते हुए मेरठ पहुंची थी।
विज्ञापन


वाहनों के कटान के लिए बदनाम रहा सोतीगंज भले ही बंद हो गया हो, लेकिन अब भी दूसरे राज्यों की पुलिस का यहां पर आना-जाना लगा हुआ है। दिल्ली पुलिस ने चोरी और लूट करने वाले गैंग को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों ने कबूल किया है कि उन्होंने वाहनों का कटान सोतीगंज में दानिश कबाड़ी के यहां कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: आशिया की दर्दभरी कहानी: जुबां से बयां की दास्तां, सुनकर भर आईं आंखें, मासूम पोती-पोते के लिए चलाती हैं ठेला

बताया गया कि दानिश कबाड़ी पुरानी गाड़ी की फर्जी आरसी और अन्य कागजात बनाकर बेचने का भी काम करता है। ऐसा भी दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है। दानिश की तलाश में टीम सोतीगंज पहुंची, लेकिन कुछ नहीं मिला। यहां मामूली विरोध का भी सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़ें: Mahashivratri: ऐतिहासिक मंदिर पर ATS की पैनी नजर, ड्रोन-CCTV की निगरानी में होगा जलाभिषेक, कल से रूट डायवर्जन

उधर, सदर बाजार पुलिस का कहना है कि दिल्ली पुलिस आई थी, लेकिन आरोपी हाथ नहीं लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed