{"_id":"62053cfa6d96e051e6218a4f","slug":"pm-modi-targeted-the-opposition-said-if-someone-makes-big-promises-then-they-are-hollow","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी ने बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा-यदि कोई बड़े वादे करे, तो समझ लो खोखले हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी ने बिना नाम लिए विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा-यदि कोई बड़े वादे करे, तो समझ लो खोखले हैं
Thu, 10 Feb 2022 10:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:01 PM IST
सार
उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सरकार में आने के बाद बड़े-बड़े काम करने के वचन जनता को दे रहे हैं, जबकि उन्हें पता है कि वह इन वचनों को पूरा नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
सहारनपुर में पीएम मोदी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यदि कोई नेता बड़े वादे करता है तो वह खोखले ही होते हैं। उनका इशारा विपक्षी दलों और उनके नेताओं की तरफ था। हालांकि अपने 42 मिनट के भाषण में उन्होंने किसी विपक्षी दल या नेता का एक बार भी नाम नहीं लिया, लेकिन वह इशारों इशारों में विपक्ष पर हमला बोल गए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि विपक्षी नेता सरकार में आने के बाद बड़े-बड़े काम करने के वचन जनता को दे रहे हैं, जबकि उन्हें पता है कि वह इन वचनों को पूरा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने जनता को समझाया कि यदि कोई बड़े बड़े वादे करता है तो समझो वह खोखले हैं। ऐसे में किसी के बहकावे में ना आएं। इसलिए बड़े वादे करने वालों से बचकर रहें।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : UP Eletion 2022: प्रथम चरण के मतदान बीच गठबंधन की रैली ने बढ़ाई सियासी गर्मी, तस्वीरों में देखें अखिलेश और जयंत का बिजनौर दौरा
विज्ञापन
135 करोड़ आबादी को वैक्सीन देकर बड़ा काम किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड वैक्सीन के मामले में अपनी सरकार की तारीफ की। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा सरकार ने सबको फ्री वैक्सीन दी। देश की 135 करोड़ आबादी को फ्री में वैक्सीन देकर सरकार ने बड़ा काम किया है।
यही वजह रही है कि तीसरी लहर कब आई और कब चली गई पता ही नहीं चला। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा सरकार में सबको फ्री वैक्सीन मिल रही है। यदि दूसरे दलों की सरकार होती तो वैक्सीन बीच में ही बिक जाती।