Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   SDM inspects preparations for Ganga Mela, issues instructions

Meerut News: गंगा मेले की तैयारियों का एसडीएम ने लिया जायजा, दिए निर्देश

Mon, 16 Nov 2026 07:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
SDM inspects preparations for Ganga Mela, issues instructions
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हस्तिनापुर। मखदूमपुर गंगा घाट पर 20 से 24 नवंबर तक आयोजित होने वाले कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान मेले की तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। मेले में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सोमवार को एसडीएम संतोष कुमार ने मखदूमपुर गंगा घाट पहुंचकर तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एसडीएम ने मेला स्थल का निरीक्षण करते हुए श्रद्धालुओं के आवागमन, स्नान घाटों, सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि मेले से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समय से पहले दुरुस्त कर ली जाएं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने विशेष रूप से गंगा घाट पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने और मेले में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गंगा का जलस्तर कम होने से स्नान घाट को और अधिक बढ़ाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed