यूपी चुनाव 2022: मतगणना के लिए कर्मचारियों को दिया गया प्रशिक्षण, जानिए 10 मार्च को क्या रहेगी व्यवस्था
मतगणना के लिए अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। जानिए मेरठ में 10 मार्च को मतगणना के लिए प्रशासन की कैसी व्यवस्था रहेगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दस मार्च को सात विधानसभा क्षेत्रों की दो स्थानों पर होने वाली मतगणना के लिए आज कर्मचारियों को एसडी सदर इंटर कॉलेज में प्रशिक्षण दिया गया। इसके लिए तीन मार्च को राष्ट्रीय सूचना केंद्र कलक्ट्रेट से कर्मचारियों की ड्यूटी तय की जा चुकी है। सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाईं जाएंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए मतगणना का प्रशिक्षण कराया जाएगा। एक टेबल पर चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। सरधना, हस्तिनापुर, सिवालखास की मतगणना मोदीपुरम स्थित कृषि विवि और कैंट, किठौर, शहर और दक्षिण की मतगणना लोहियानगर मंडी में सुबह आठ बजे से शुरू होगी।
शनिवार को विकास भवन सभागार में पोस्टल बैलेट की गिनती के लिए कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया। सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट की गिनती की जाएगी। अलग-अलग टेबल बनाई जाएंगी। जो पोस्टल बैलेट इलेक्ट्रॉनिक रूप में भेजे गए हैं, कर्मचारियों के पोस्टल बैलेट, दिव्यांग, वृद्ध के घर-घर जाकर किए गए मतदान के बैलेट पेपर के लिए अलग-अलग टेबल बनाईं गईं हैं। जिससे मतगणना में पारदर्शिता बनी रहे।
यह भी पढ़ें: जलती ट्रेन की भयावह तस्वीरें: यात्रियों ने सुनाया आंखों देखा हाल, रेलवे स्टेशन पर मचा था हड़कंप, दो दिन दो बड़ी घटनाएं
दो अधिकारी देते रहेंगे राउंडवार जानकारी
जिला निर्वाचन अधिकारी के. बालाजी ने कहा कि दोनों मतगणना स्थलों पर मीडिया सेंटर बनाया जाएगा। उसी स्थान पर राउंडवार मतगणना के लिए दो अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। जिससे समय पर जानकारी मीडिया के पास पहुंच सके। इसके लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि में समाज कल्याण अधिकारी मौहम्मद मुश्ताक अहमद और लोहियानगर मंडी में सहायक अभियंता धीरेंद्र गर्ग को नियुक्त किया गया है।
यह भी पढ़ें: यूक्रेन से घर पहुंचे लाल: लाडलों का चेहरा देख छलके आंसू, बमबारी से 500 मीटर की दूरी पर था शान मोहम्मद, दर्दभरी हैं छात्रों की कहानियां