अमर उजाला ग्राउंड रिपोर्ट: सबका दावा...विकास तो हम ही कराएंगे, मेरठ से हार-जीत के समीकरण, प्रत्याशियों की जुबानी
मेरठ में खासकर हस्तिनापुर और सिवालखास विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार गरमाया हुआ है। प्रत्याशी अपनी पार्टी के लिए मतदाताओं को लुभाने के लिए रात दिन मेहनत कर रहे हैं। हर कोई विकास के दावे कर रहा है। हालांकि सभी के पास अपना ही समीकरण हैं। आगे विस्तार से जानिए आखिर इस बार चुनाव में हार जीत को लेकर क्या कहते हैं मेरठ के प्रत्याशी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हस्तिनापुर और सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार गरमाया हुआ है। भाजपा, सपा-रालोद गठबंधन, बसपा और कांग्रेस प्रत्याशियों का दावा है कि जीते तो क्षेत्र में बंपर विकास कराएंगे। हालांकि सबके पास जीत का अपना गणित है।
मोदी-योगी के काम मेरी जीत का आधार
नाम : दिनेश खटीक
पार्टी : भाजपा
उम्र : 45 वर्ष
शिक्षा : कक्षा 9 उत्तीर्ण
विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
कई सड़कें ऐसी हैं, जिनका अपने कार्यकाल में चौड़ीकरण नहीं करा सका, अब उनका चौड़ीकरण किया जाएगा।
आपकी जीत के समीकरण क्या हैं?
मोदी योगी जी का नारा ‘सबका साथ, सबका विकास’ और मेरे द्वारा क्षेत्र में कराए गए करोड़ों के विकास कार्य।
क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं और उनके समाधान के लिए क्या कार्ययोजना है?
मखदूमपुर गंगा पर घाट का निर्माण, मवाना के चारों और बाईपास का निर्माण, बाईपास को गांवों से जोड़ा जाना बाकी है। इसके लिए सरकारी तंत्र के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा।
आपको जनता दोबारा विधायक क्यों चुने?
मैंने पांच साल तक बिना भेदभाव केलिए सर्वसमाज के लिए विकास कार्य किए। डिग्री कालेजों की स्थापना कराई। सड़कों का निर्माण तथा चौड़ीकरण कराया। तीन सीएचसी में आक्सीजन प्लांट की स्थापना कराई। हस्तिनापुर विधानसभा क्षेत्र के 206 गांवों में विकास कार्य कराए।
यह भी पढ़ें: PM Modi Rally in Bijnor: पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, बोले- ये आएंगे तो गुंडों के सपने पूरे होंगे
सर्वसमाज का वोट ही मेरी बड़ी ताकत
नाम : योगेश वर्मा
पार्टी : सपा-रालोद गठबंधन
उम्र : 52 वर्ष
शिक्षा : इंटरमीडिएट
विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
सर्वप्रथम युवाओं के लिए स्टेडियम का निर्माण कराऊंगा।
आपकी जीत के समीकरण क्या हैं?
किसानों पर वर्तमान सरकार ने अत्याचार किया, झूठ बोला। जनता महंगाई से त्रस्त है। वर्तमान विधायक ने किया नहीं किया। समाजवादी, आंबेडकरवादी और रालोद का कैडर वोट समेत 36 बिरादरियां मेरे साथ हैं।
क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं और उनके समाधान के लिए क्या कार्ययोजना है ?
- क्षेत्र में हर वर्ष बाढ़ तबाही मचाती है। इसके लिए स्थायी तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। डिग्री कालेज, रेलवे लाइन, उद्योग धंधों की स्थापना, सड़क निर्माण, रोडवेज बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा। हस्तिनापुर को पर्यटन क्षेत्र घोषित कराएंगे।
आपको जनता विधायक क्यों चुने? पूर्व में हस्तिनापुर का विधायक रहते मैंने विकास कार्य कराए। गठबंधन के पक्ष में हवा चल रही है।
दलित-मुस्लिम-गुर्जर गठजोड़ मेरे साथ
नाम : संजीव कुमार जाटव
पार्टी : बसपा
उम्र : 40 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी
विधायक बने तो सबसे पहला काम क्या कराएंगे?
सर्वप्रथम गंगा का तटबंध बनवाया जाएगा, ताकि हर वर्ष बाढ़ की तबाही से खादर के लोगों को बचाया जा सके।
आपकी जीत के समीकरण क्या हैं?
दलित 100 प्रतिशत मेरे साथ हैं। गुर्जर समाज दो प्रत्याशियों से नाराज हैं। मुस्लिम भाजपा से परेशान हैं और मेरे साथ हैं।
क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं और उनके समाधान के लिए क्या कार्ययोजना है ?
टूटी सड़कें बनवाना, प्राइमरी स्कूलों की स्थापना, लड़कियों के लिए डिग्री कालेज, हस्तिनापुर को पर्यटन नगरी का दर्जा दिलाना, उद्योग धंधे और रोजगार के साधन उपलब्ध कराना क्षेत्र की मुख्य मांग हैं। इन पर काम किया जाएगा।
आपको जनता विधायक क्यों चुने?
मैं सभी प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा शिक्षित हूं। व्यापारी हूं और साफ छवि का हूं। जनता बाकी को देख चुकी है, इसलिए अब मुझे सेवा करने का मौका दे।
यह भी पढ़े: UP Election 2022: प्रियंका गांधी आज मेरठ में, हस्तिनापुर और मवाना में प्रत्याशियों के लिए डोर-टू-डोर करेंगी चुनाव प्रचार
हस्तिनापुर की बेटी हूं, लोगों पर भरोसा
नाम : अर्चना गौतम
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 26 वर्ष
शिक्षा : बीजेएमसी
विधायक बनीं तो सबसे पहला काम क्या कराएंगी?
विधायक चुने के बाद सर्वप्रथम क्षेत्र में लड़कियों के लिए डिग्री कालेज की स्थापना कराई जाएगी।
आपकी जीत के समीकरण क्या हैं?
मैं यहां की बेटी हूं। नंगला हरेरू की रहने वाली हूं। युवा हूं और क्षेत्र के लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। मुझे जीत का भरोसा है।
क्षेत्र की क्या समस्याएं हैं और उनके समाधान के लिए क्या कार्ययोजना है ?
खादर में प्रतिवर्ष बाढ़ से किसान बर्बाद हो जाता है। इसलिए तटबंध का निर्माण कराया जाएगा। गांव-गांव तक एंबुलेंस सेवा का विस्तारण करायाजाएगा। रेलवे लाइन, उद्योग धंधों, बस स्टैंड और रोजगार पर काम किया जाएगा।
आपको जनता विधायक क्यों चुने?
योगेश वर्मा और दिनेश खटीक का काम लोग पहले देख चुके हैं। पहली बार क्षेत्र की बेटी चुनाव लड़ रही है। विकास के लिए मुझे चुनें।
2017 का परिणाम
1. दिनेश खटीक, भाजपा 99,436 वोट
2. योगेश वर्मा, बसपा 63,374 वोट
3. प्रभुदयाल वाल्मीकि, सपा 48,979 वोट
4. कुसुम, रालोद 6,538 वोट
ध्रुवीकरण नहीं, सबके साथ से जीत
नाम : मनिंदर पाल सिंह
पार्टी : भाजपा
उम्र : 52 वर्ष
शिक्षा : एलएलबी
जनता आपको विधायक क्यों चुनें?
अगर जनता मुझे मौका देती है तो सबसे शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए वरीयता पर कार्य कराया जाएगा।
क्षेत्र के विकास के लिए क्या करेंगे?
क्षेत्र के विकास के लिए रोजगार, सड़क, पेयजल व्यवस्था के संबंध में ब्लू प्रिंट तैयार है।
आपकी जीत का समीकरण क्या है?
सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है। ध्रुवीकरण की राजनीति से कोई सरोकार नहीं है।
बाहरी कहकर आपका क्षेत्र में विरोध भी किया गया, इससे कैसे निबट रहे हैं?
हमेशा सिवालखास विधानसभा में रहकर काम किया है। विरोध का कोई आधार नहीं है। कुछ अराजक तत्व ऐसा माहौल बनाने की कोशिश में हैं।
इस बार बदलाव चाहती है जनता
नाम : गुलाम मोहम्मद
पार्टी : सपा-रालोद गठबंधन
उम्र : 69 वर्ष
शिक्षा : एमए, बीएड,
एलएलबी
जनता आपको विधायक क्यों चुने?
पांच साल विधायक रहते हुए सर्व समाज के गांवों में विकास कार्य कराए। विधायक बना तो फिर सर्वसमाज के लिए कार्य करेंगे।
क्षेत्र के विकास के लिए क्या करेंगे?
विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों की लागत से बने डिग्री कॉलेज, पॉलीटेक्निक, मॉडल स्कूल, इंटर कॉलेज, अस्पताल वाले प्रोजेक्ट पूरे कराएंगे, जिनकी मौजूदा सरकार ने उपेक्षा की।
आपकी जीत का समीकरण क्या है?
हर समाज आज बदलाव के लिए गठबंधन प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा भेजने की तैयारी कर रहा है।
टिकट वितरण को लेकर आपका विरोध भी हुआ, कैसे निबट रहे हैं?
चौधरी जयंत सिंह व अखिलेश यादव के फैसले को सर्वसमाज ने स्वीकार किया है।
जीत का समीकरण मेरे पास
नाम : मुकर्रम अली उर्फ
नन्हें प्रधान
पार्टी : बसपा
उम्र : 53 वर्ष
शिक्षा : 10वीं
जनता आपको विधायक क्यों चुने?
पिछले 25 सालों से सर्वसमाज की सेवा कर रहा हूं। विधानसभा बना तो सिवालखास के गांवों में विकास की अलख जगाऊंगा।
क्षेत्र के विकास के लिए क्या करेंगे?
गांवों में विकास के लिए सड़कों का चौड़ीकरण व उद्योग स्थापित कराएंगे।
आपकी जीत का समीकरण क्या है?
दलित और मुस्लिम के साथ सर्वसमाज का समर्थन मिल रहा है, जो मुझे जिताएगा।
पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कोई रैली नहीं की, इसका काफी फर्क पड़ रहा है?
बसपा का वोटर बहनजी के साथ और एकजुट है।
जात-पात नहीं विकास पर मिलेगी जीत
नाम : जगदीश प्रसाद
पार्टी : कांग्रेस
उम्र : 67 वर्ष
शिक्षा : 10वीं
जनता आपको विधायक क्यों चुने?
कांग्रेस जात-पात की राजनीति नहीं करती। बाकी पार्टियां कर रही हैं। जनता मुझे चुनेगी।
क्षेत्र के विकास के लिए क्या करेंगे?
नए स्कूल कॉलेज खुलवाएंगे। सभी सड़कें चकाचक होंगी और गांवों में खेल के लिए स्टेडियम बनवाएंगे।
आपकी जीत का समीकरण क्या है?
सर्व समाज का वोट मिल रहा है, जो जिताएगा।
nकांग्रेस का उत्तर प्रदेश में अब जनाधार नहीं बताया जाता, क्या सोचते हैं?
ऐसा नहीं है, कांग्रेस का जनाधार है। बाकी पार्टियों से जनता परेशान है। कांग्रेस सबसे ज्यादा पुरानी पार्टी है। कांग्रेस ने आजादी की जंग लड़ी और इस पार्टी की जड़ें देश के जनमानस में बड़ी गहरी हैं।
2017 का परिणाम
1. जितेंद्र सतवाई, भाजपा 72,842 वोट
2. गुलाम मोहम्मद, सपा 61,421 वोट
3. यशवीर सिंह , रालोद 44,710 वोट
4. नदीम अहमद, बसपा 42,524 वोट