यूपी चुनाव 2022: हर घंटे बदल रहा हार जीत का आंकड़ा, मेरठ की सात सीटों पर बेहद करीबी और दिलचस्प होगा मुकाबला
मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट इस बार कांटे के मुकाबले में फंसी है। सरधना सीट पर इस बार सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान और भाजपा के मौजूदा विधायक संगीत सोम के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही है। ऐसे में मुकाबला बेहद कड़ा हो सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ की सात सीटों पर बूथवार मतदान की रिपोर्ट ने प्रत्याशियों और उनके रणनीतिकारों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। मुस्लिम मतदाताओं की एकजुटता, दलितों में बिखराव, ध्रुवीकरण और सोशल इंजीनियरिंग की हवा में तैरते आंकड़ाें के बीच हर घंटे हार-जीत के दावे और आंकडे़ बदल रहे हैं। जिले की सातों सीट पर बेहद करीबी और दिलचस्प मुकाबले का संकेत हैं।
कांटे के मुकाबले में फंसी मेरठ दक्षिण सीट, 2017 में जीत का अंतर था 35 हजार
मेरठ दक्षिण विधानसभा सीट इस बार कांटे के मुकाबले में फंसी है। यहां भाजपा प्रत्याशी डॉ. सोमेन्द्र तोमर और गठबंधन प्रत्याशी आदिल चौधरी के बीच हार-जीत का अंतर बेहद करीबी रह सकता है। नतीजों में अहम भूमिका बसपा प्रत्याशी को मिलने वाले मतों की रहने वाली है। इस बार मेरठ दक्षिण सीट पर 480819 में से कुल 297708 मत पड़े हैं।
वर्ष 2017 के चुनाव में दक्षिण विधानसभा सीट पर बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. सोंमेंद्र तोमर कोे एक लाख 13 हजार वोट मिले थे। तब इस सीट पर बसपा के हाजी याकूब और कांग्रेस के आजाद सैफी के बीच मुस्लिम मत बिखर गए थे। तब सपा और कांग्रेस गठबंधन में थे। इस बार रालोद और सपा का गठबंधन है। ऐसे में अबकी बार मुस्लिम मतों में बिखराव के प्रतिशत, जाट मतों के रुख और दलित मतदाताओं पर बसपा की पकड़ जैसे बिंंदुुुओं पर ही नतीजा टिका हुआ है।
दलित बस्तियों में चला था जमकर हाथी
वर्ष 2017 के चुनाव में बसपा प्रत्याशी हाजी याकूब के लिए दलित बस्तियों में हाथी जमकर चला था। न्यू बस्ती, मोहकमपुर, लल्लापुरा, शिवपुरम में बीएसपी को अच्छी संख्या में वोट मिले थे। रिठानी में भी हाथी जमकर दौड़ा था।
यह भी पढ़ें : बदले हुए हैं समीकरण : कोई भी जीत सकता है चुनावी रण, त्रिकोणीय मुकाबला नहीं, इस बार सीधी टक्कर के आसार
वर्ष 2022 के सबसे अधिक मतदान प्रतिशत वाले बूथ
उच्च प्राथमिक विद्यालय ततीना सानी : 89.80
वर्ष 2017 में किस दल को यहां मिले कितने मत: बीएसपी - 454, बीजेपी - 211, कांग्रेस - 91, आरएलडी - 0
सलेमपुर : 84.40
वर्ष 2017 मिले वोट - कांग्रेस - 151, बीएसपी - 70, बीजेपी - 13, आरएलडी - 1
जुर्रानपुर : 81.99
वर्ष 2017 में मिले वोट - बीजेपी - 409, बीएसपी - 105, कांग्रेस - 70, आरएलडी - 33
जलालपुर : 81.57
वर्ष 2017 में मिले वोट - बीएसपी - 317, बीजेपी - 270, कांग्रेस - 113, आरएलडी -1
गुमी : 81.62
वर्ष 2017 में मिले वोट - बीजेपी - 180, आरएलडी - 156, बीएसपी - 67, कांग्रेस -1
उच्च प्राथमिक विद्यालय, खेड़ा
बलरामपुर कमरा नंबर 2 : 79.50
वर्ष 2017 में मिले वोट - बीजेपी - 821, कांग्रेस - 67, बीएसपी - 18, आरएलडी - 15
वर्ष 2022 के सबसे कम मतदान प्रतिशत वाले बूूथ
एनी बेसेंट पब्लिक स्कूल,
शास्त्रीनगर कमरा नंबर 4 :
47.96 - नया बूथ बना है।
एनी बेसेंट पब्लिक स्कूल,
शास्त्रीनगर कमरा नंबर 2 : 48.32
वर्ष 2017 में मिले वोट - बीजेपी - 726, कांग्रेस - 52, बीएसपी - 28, आरएलडी - 5
कार्यालय उप आवास आयुक्त
शास्त्रीनगर, कमरा नंबर 3 : 49.33
वर्ष 2017 में मिले वोट - बीएसपी - 205, बीजेपी - 110, कांग्रेस - 203, आरएलडी - 0
कार्यालय उप आवास आयुक्त
शास्त्रीनगर, कमरा नंबर 1 : 43
वर्ष 2017 में मिले वोट - बीजेपी - 252, कांग्रेस - 75, बीएसपी - 95, आरएलडी -0
कैपिटल पब्लिक स्कूल जाकिर
हुसैन कॉलोनी कमरा नंबर 6 :
46.64 - नया बूथ बना
शहीद मंगल पांडे महिला डिग्री
कॉलेज, माधवपुरम कमरा
नंबर 1 : 47.24
वर्ष 2017 में मिले वोट - बीजेपी - 606, बीएसपी - 84, कांग्रेस - 53, आरएलडी - 2
डाॅ. अंबेडकर जूनियर हाईस्कूल
रिठानी कमरा नंबर 5 : 48.64
वर्ष 2017 में मिले वोट - बीजेपी - 598, कांग्रेस - 40, बीएसपी - 30, आरएलडी - 18
जौहरा इस्लामिया अरबिया मदरसा
गली नंबर 7 मजीदनगर लक्खीपुरा
कमरा नंबर 2 : 49.03
वर्ष 2017 में मिले वोट - कांग्रेस - 443, बीएसपी - 39, बीजेपी - 10, आरएलडी - 3
कुल वोट पड़े - 270823
बीजेपी 113225 सोमेंद्र तोमर
बसपा 77830 हाजी मौहम्मद याकूब
कांग्रेस 69117 मौहम्मद आजाद सैफी
आरएलडी 5462 पप्पू गुर्जर
सिवालखास सीट : जहां इस बार खूब बरसे वोट, वहां 2017 में दौड़ी थी साइकिल
सिवालखास विधानसभा सीट पर मतदान के रुझान मेें चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। कई इलाके ऐसे हैं जहां इस बार जबरदस्त मतदान हुआ है, लेकिन 2017 में वहां सपा को सबसे ज्यादा वोट मिले थे।
इस बार सिवालखास सीट पर भाजपा और सपा-रालोद प्रत्याशी के बीच ही मुख्य मुकाबला नजर आ रहा है। जाट, मुस्लिम, त्यागी, गुर्जर बाहुल्य गांवों में वर्ष 2017 में मुस्लिम मतों का बड़ा हिस्सा सपा को मिला था। तब बसपा के मुस्लिम प्रत्याशी ने भी सजातीय मतों में सेंध लगाई थी। वहीं जाट बाहुल्य गांवों में रालोद और भाजपा की टक्कर रही थी।
कहीं भाजपा तो कहीं रालोद प्रत्याशी का पलड़ा भारी रहा था। तब त्यागी और गुर्जर बाहुल्य गांवों में भाजपा का रंग रहा था। इस बार सपा और रालोद साथ है तो भाजपा और बसपा पहले की तरह अकेले दम ताल ठोक रहे हैं।
मुस्लिम बाहुल्य गांव
पिठलोकर में इस बार मतदान औसत 75 फीसदी
2017 में सपा को 2511, भाजपा को 157, बसपा को 531 और रालोद को 25
पांचली बुजुर्ग में इस बार मतदान का औसत 73 फीसदी
2017 में सपा को 2330, भाजपा को 1000, बसपा को 501 और रालोद को 52
सिवालखास में इस बार मतदान का औसत 73 फीसदी
2017 में सपा को 5675, भाजपा को 702, बसपा को 2823 और रालोद को 407
हर्रा में इस बार मतदान का औसत 72 फीसदी
2017 में सपा को 5019, भाजपा को 375, बसपा को 1002 और रालोद को 65
जाट और त्यागी बाहुल्य गांव
करनावल में इस बार मतदान औसत 65 फीसदी
2017 में सपा को 490, भाजपा को 1517, बसपा को 502 और रालोद को 3107
रासना में इस बार मतदान औसत 70 फीसदी
2017 में सपा को 201, भाजपा को 1203, बसपा को 431, रालोद को 205
दबथुआ में इस बार मतदान औसत 65 फीसदी
2017 में सपा को 130, भाजपा को 1305, बसपा को 644, रालोद को 1257
सरधना सीट : खेड़ा में पड़े 4420, पाबली खास में 4051 वोट
सरधना विधानसभा सीट पर इस बार कहीं कम तो कहीं बंपर मतदान हुआ है। पिछली बार भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति थी। भाजपा की लहर थी। कहीं खूब फूल खिला था तो कहीं वोट सपा और बसपा में बंट गए थे।
इस बार सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी अतुल प्रधान और भाजपा के मौजूदा विधायक संगीत सोम के बीच सीधी टक्कर बताई जा रही है। ऐसे में मुकाबला बेहद कड़ा हो सकता है।
10 फरवरी को हुए मतदान में ठाकुर बहुल गांव खेड़ा के जनता इंटर कॉलेज में छह बूथ बनाए गए थे, यहां 4420 वोट पड़े हैं। बूथों का वोट प्रतिशत 72.16 से लेकर 86.92 प्रतिशत तक है।
मुस्लिम-दलित बहुल सरधना के सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में सात बूथ बनाए गए, यहां 2805 वोट पड़े हैं। यहां 60 से 67 प्रतिशत तक मतदान हुआ है। मुस्लिम बहुल पाबली खास में सात बूथों पर 4051 वोट पड़े हैं। यहां 57 से लेकर 67 प्रतिशत मतदान हुआ है।
जाट बहुल सिवाया में 38 से लेकर 72 प्रतिशत तक मतदान हुआ है, यहां 3367 वोट पड़े हैं। मुस्लिम और सैनी बहुल उच्च प्राथमिक विद्यालय लावड़ में चार बूथों पर 3868 लोगों ने मतदान किया है। यह 65 से लेकर 83 प्रतिशत तक है।
2017 में हुआ था तिकोना मुकाबला
इस सीट पर 2017 में त्रिकोणीय मुकाबला हुआ था। भाजपा के संगीत सोम दूसरी बार जीते थे। उन्होंने सपा के अतुल प्रधान को 21625 मतों से हराया था। बसपा से इमरान कुरैशी भी मजबूती से लड़े थे। इस बार भी संगीत सोम और अतुल प्रधान का फिर से मुकाबला बताया जा रहा है। अतुल, सपा- रालोद गठबंधन के प्रत्याशी हैं।
संगीत सोम भाजपा 97921
अतुल प्रधान सपा 76296
इमरान कुरैशी बसपा 57239
बूथ पार्टी वोट मिले
जनता इंटर कॉलेज खेड़ा भाजपा 4555
सपा 83
बसपा 12
सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज सरधना भाजपा 1753
सपा 703
बसपा 365
प्राथमिक विद्यालय पाबली खास भाजपा 1097
जमाउल्लापुर सपा 1511
बसपा 1162
उच्च प्राथमिक विद्यालय सिवाया भाजपा 1075
सपा 697
बसपा 812
उच्च प्राथमिक विद्यालय लावड़ भाजपा 993
सपा 721
बसपा 964