फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   UP Election 2022: Union Minister Sanjeev Balyan said - let the public decide, maintain brotherhood

UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान बोले - जनता को फैसला करने दें, भाईचारा कायम रखें  

Tue, 08 Feb 2022 03:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 08 Feb 2022 03:38 PM IST
सार

केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सबको वोट अपनी मर्जी से देने का अधिकार है, लेकिन भाईचारा हर हाल में कायम रहना चाहिए। चुनाव के दिन सभी लोग खुले मन से वोट दें, वह कहीं पर भी वोट देने के लिए स्वतंत्र हैं।

विज्ञापन
UP Election 2022: Union Minister Sanjeev Balyan said - let the public decide, maintain brotherhood
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बुधवार को केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि सर्वसमाज में भाईचारा कायम रहना चाहिए। जनता खुद फैसला करेगी। सबको वोट देने का अधिकार है। आचार संहिता की वजह से मेरठ से मुजफ्फरनगर तक रैपिड रेल की डीपीआर पर काम रुका है। चुनाव के बाद यह काम पूरा होगा। पिछले नौ साल में उन्होंने जनता के हित के हर कार्य को किया है।
विज्ञापन


एटूजेड कॉलोनी स्थित अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में बालियान ने कहा कि सपा सरकार के दौरान पांच साल तक प्रदेश में प्रायोजित दंगे हुए।  जिले की जनता हकीकत जानती है। सबको वोट अपनी मर्जी से देने का अधिकार है, लेकिन भाईचारा हर हाल में कायम रहना चाहिए। चुनाव के दिन सभी लोग खुले मन से वोट दें, वह कहीं पर भी वोट देने के लिए स्वतंत्र हैं। लेकिन दिल पर हाथ रखकर वोट दिया जाए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:  UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने बागपत में भाजपा प्रत्याशियों के लिए किया प्रचार, कहा राजशाही या प्रजातंत्र में से एक चुनना होगा
विज्ञापन
विज्ञापन


पानीपत-खटीमा राजमार्ग और मेरठ-करनाल मार्ग के दो प्रोजेक्ट सपा सरकार के एनओसी नहीं देने के कारण लटके हुए थे, लेकिन भाजपा सरकार बनते ही काम शुरू हो गया। बुटराड़ा को खतौली से जोडऩे वाला हाईवे पूरे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा।  


कहा कि कानून व्यवस्था में सुधार का कार्य भाजपा सरकार ने किया है। गांव-गांव की रंजिशें खत्म कराई गई है। व्यापारियों का राजनीतिक उत्पीडऩ भाजपा ने बंद कराया। सुभाष चौधरी, अशोक बालियान, विकास बालियान, सभासद विपुल भटनागर, राजीव गर्ग, पुष्पेंद्र चौधरी और व्यापारी नेता कृष्णगोपाल मित्तल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed