सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Dispute with husband over mobile phone, drank poison after cutting wrist vein

Mirzapur News: मोबाइल पर पति से विवाद, हाथ की नस काटने के बाद पिया जहर

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Dispute with husband over mobile phone, drank poison after cutting wrist vein
विज्ञापन
राजगढ़। क्षेत्र के जंगल महाल गांव की महिला ने फोन पर पति से विवाद के बाद हाथ की नस काटने के बाद जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने सीएचसी राजगढ़ में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख जिला अस्पताल मिर्जापुर रेफर दिया गया।
Trending Videos

अहरौरा थाना क्षेत्र के जंगल महाल गांव निवासी आरती (21) ने बताया कि पति बाहर रहकर नौकरी करता है। बुधवार को पति से मोबाइल पर बात कर रही थी। बातचीत के दौरान पति से कहा कि उसे भी साथ ले जाए। इस पर पति ने कहा कि रहने की व्यवस्था कर रहे हैं। अगली बार आने पर ले जाएंगे। बोले कि न ले जाने पर मर जाउंगी। तो पति ने कहा मर जाओ। इस पर उसने पहले अपने हाथ की नस काट ली। कुछ देर बाद आत्महत्या की नीयत से जहर का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन ने उसे सीएचसी राजगढ़ में युवती को भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख चिकित्सक ने सोनभद्र रेफर किया गया। वहां से उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed