{"_id":"6ae654a21e26c0946003bec1","slug":"efforts-towards-national-integration-are-exemplary-anupriya-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-164185-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाैह पुरुष का राष्ट्रीय एकीकरण का प्रयास अनुकरणीय : अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाैह पुरुष का राष्ट्रीय एकीकरण का प्रयास अनुकरणीय : अनुप्रिया
विज्ञापन
सरदार पटेल की जयंती मनाते युवा अधिवक्ता संघ के लोग। स्रोत- संघ
मिर्जापुर। जिले में शनिवार को विभिन्न स्थानों पर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती मनाई गई। कहीं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया तो कहीं रन फॉर यूनिटी से राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया गया।
शिक्षण संस्थानों, सरकारी कार्यालयों, सामाजिक संगठनों और राजनीतिक दलों से जुड़े लोगाें ने राष्ट्र की एकता और अखंडता में सरदार पटेल के योगदान को याद किया। केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने भरुहना स्थित पटेल चौराहे पर लाैह पुरुष की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
उन्होंने कहा कि लाैह पुरुष के राष्ट्रीय एकीकरण के प्रयास सदैव स्मरणीय रहेंगे। केंद्रीय राज्यमंत्री, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र व छानबे विधायक रिंकी कोल ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया।
विज्ञापन
मंडलायुक्त राजेश प्रकाश, उप पुलिस महानिरीक्षक पूनम, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने भी सरदार पटेल चौराहा पर पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया। बिनानी काॅलेज से कलेक्ट्रेट तक रन फार यूनिटी का भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। ड्रमंडगंज के राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज बेलन बरौंधा में छात्राओं को सरदार पटेल के देश की एकता और अखंडता के लिए किए गए कार्यों से परिचित कराया गया।
इस दाैरान विद्यालय की प्राचार्य चंचला सिंह ने कहा कि देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल का राष्ट्र निर्माण में योगदान सदैव याद किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता के बल पर देसी रियासतों का एकीकरण कर भारत की एकता को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और राष्ट्र की अखंडता के लिए समर्पित था। कार्यक्रम में प्रवक्ता अनुराधा रावत, लक्ष्मी, कुमारी मनीषा, सुलेखा दूबे, व्यावसायिक अध्यापक तान्या चक्रवर्ती, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।