फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Farmers staged a protest against the consolidation officer.

Mirzapur News: चकबंदी अधिकारी के विरोध में किसानों ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Aug 2026 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
Farmers staged a protest against the consolidation officer.
तहसील मुख्यालय लालगंज स्थित रतेह चकबंदी कार्यालय का ताला बंदकर प्रदर्शन करते काश्तकार, संवाद
लालगंज। तहसील परिसर स्थित रतेह चकबंदी कार्यालय में मंगलवार को काश्तकारों ने चकबंदी अधिकारी के विरोध में प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि चकबंदी अधिकारी के नियमित रूप से कार्यालय नहीं आने के कारण चकबंदी से संबंधित फाइलों के निस्तारण में विलंब हो रहा है। इससे काश्तकारों को अपने मामलों के निस्तारण के लिए कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। किसानों ने कार्यालय के सामने नारेबाजी कर नाराजगी जताई और चकबंदी कार्यों में तेजी लाकर लंबित फाइलों का शीघ्र निस्तारण कराने की मांग की। प्रदर्शन में चंद्रशेखर, राकेश, श्यामलाल, गोपाल, इंद्रावती, राजनारायण, सोमनाथ, कौशल सिंह, वीरेंद्र प्रजापति और रामअचल समेत अन्य काश्तकार शामिल रहे। एसओसी अशोक तिवारी ने बताया कि उनकी तबीयत खराब चल रही है और वह सेवानिवृत्ति के कगार पर हैं। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्ति के बाद जिलाधिकारी के आदेश पर उनके स्थान पर दूसरे चकबंदी अधिकारी को कार्यभार सौंप दिया जाएगा। गड़बड़ा, बबूरा ऊंटी, ढेढ़ी, रतेह, मड़वा, धनवाल, सेमरा और इंद्रावर गांवों से पहुंचे काश्तकार प्रदर्शन में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed