{"_id":"6a9f1b755dbb3bf7a20e8a42","slug":"fir-registered-against-a-sub-inspector-and-two-constables-after-an-accused-escaped-from-custody-in-agra-while-returning-from-surat-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-160804-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराधी का दुस्साहस: पुलिस कस्टडी में ट्रेन से कूदकर भागा आरोपी, उप निरीक्षक सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराधी का दुस्साहस: पुलिस कस्टडी में ट्रेन से कूदकर भागा आरोपी, उप निरीक्षक सहित चार के खिलाफ प्राथमिकी
Tue, 08 Sep 2026 11:54 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 11:54 AM IST
सार
सूरत से लौटते समय आगरा में पुलिस कस्टडी से एक आरोपी भाग गया। मामले में उप निरीक्षक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
police
- फोटो : adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले में पड़री थाना क्षेत्र के गांव से किशोरी को लेकर फरार आरोपी युवक की तलाश में गुजरात के सूरत पहुंची पुलिस किशोरी और आरोपी के साथ आ रही थी। शनिवार रात सूरत से मधुबनी एक्सप्रेस से लौटते समय आगरा के पास आरोपी पुलिस कस्टडी से ट्रेन से कूद कर भाग गया।
इस मामले में आगरा में आरोपी सूरज पांडेय, उप निरीक्षक विजय शंकर यादव, कांस्टेबल नीरज कुमार व महिला कांस्टेबल गीता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। सीओ सदर जटाशंकर मिश्रा ने बताया कि पड़री थाना क्षेत्र से एक महीने पहले एक युवक गांव की 16 वर्षीय किशोरी को बहला कर भगा ले गया था।
इसे भी पढ़ें; आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई: फर्जी मदरसा चलाकर सरकारी अनुदान हड़पने के आरोप में प्रबंधक गिरफ्तार
विज्ञापन
किशोरी के परिजनों की तहरीर पर युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कर रही थी। जांच पड़ताल में पता चला कि युवक किशोरी के साथ गुजरात के सूरत शहर में है। तीन सितंबर को उप निरीक्षक विजय शंकर यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल नीरज और महिला कांस्टेबल गीता के साथ टीम गुजरात रवाना हुई।
पुलिस टीम शनिवार को आरोपी युवक और किशोरी को लेकर लौट मधुबनी एक्सप्रेस से लौट रहे थे। शनिवार रात को आगरा में युवक मधुबनी एक्सप्रेस से कूद कर भाग गया। चारों पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई।