{"_id":"6aa27a85d6894db88d044a78","slug":"video-two-notorious-chain-snatchers-arrested-in-an-encounter-one-shot-in-leg-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दो शातिर चेन स्नेचर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
मिर्जापुर में कटरा कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को चेकिंग के दौरान मुठभेड़ के बाद दो शातिर चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी, जबकि दूसरे को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से दो तमंचे, तीन जिंदा व एक खोखा कारतूस व लूटी गई पीली धातु की चेन बरामद हुई है। वारदात में प्रयुक्त टीवीएस राइडर बाइक भी ने कब्जे में ले ली।
एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि कटरा कोतवाली पुलिस टीम बृहस्पतिवार को जान्हवी तिराहे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान टीवीएस राइडर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। दोनों बाइक रोकने के बजाय तेज गति से दूधनाथ तिराहा होते हुए नटवा की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर घेराबंदी की तो आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी के पैर में गोली लगी और वह बाइक से गिर गया। वहीं दूसरा आरोपी पैदल भागने लगा, जिसे पुलिस टीम ने घेरकर पकड़ लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।