{"_id":"6a2db271048683850a019937","slug":"fir-registered-against-three-individuals-for-abusing-a-female-revenue-accountant-and-tearing-a-map-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155312-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: महिला लेखपाल को गाली देने और नक्शा फाड़ने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: महिला लेखपाल को गाली देने और नक्शा फाड़ने के आरोप में तीन पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अदलहाट। थाना क्षेत्र के शिवपुर में नापी करने पहुंची लेखपाल महिमा देवी को गाली देकर नक्शा फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सरकारी कार्य में बांधा पहुंचाने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
थानाध्यक्ष अजय कुमार सेठ ने बताया कि लेखपाल महिमा देवी की तहरीर पर शिव प्रभात व विशाल सिंह निवासी कोलना और पवन सिंह हिनौती माफी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। चुनार के कुड़कुड़ा क्षेत्र की लेखपाल महिमा देवी का आरोप है शिवपुर परगना भगवत में कृष्णा प्रसाद की ओर से आईजीआरएस पर सरकारी चकरोड को जोत लेने की शिकायत की गई थी।
10 जून की शाम चार बजे राजस्व टीम के साथ अभिलेख, फीता और नक्शा लेकर मौके पर पैमाइश करने पहुंचे। उसी समय शिव प्रभात सिंह व विशाल सिंह निवासी कोलना थाना अदलहाट व पवन सिंह निवासी हिनौती माफी थाना अदलहाट आए और सरकारी कार्य में बांधा डालने हुए नापी वाले नक्शा की प्रति फाड़ दी। जान से मारने की धमकी देने लगे। राजस्व टीम में लेखपाल महिमा देवी के साथ कमल कुमार, विनय प्रकाश सिंह, मोहित कुमार सिंह मौजूद रहे।