फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Four months into marriage woman hanged herself after her husband failed to call her in mirzapur

यूपी: शादी के चार महीने बाद मौत को लगाया गले, पति ने मोबाइल नहीं दिया तो विवाहिता ने फंदे से लटककर दे दी जान

Thu, 01 Oct 2026 12:51 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 12:51 PM IST
सार

जिले के मड़िहान के मटिहानी गांव में विवाहिता ने फंदे से लटककर जान दे दी। उधर मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Four months into marriage woman hanged herself after her husband failed to call her in mirzapur
प्रमिला की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में प्रमिला (19) का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मटिहानी गांव निवासी पति भोलेनाथ ने बताया कि सुबह प्रमिला फोन मांग रही थी। उसने कहा कि वह मोबाइल में फिल्म अपलोड कराने के लिए घर से बाहर जा रहा है। वह थोड़ी देर में आ जाएगा। दोनों मिलकर फिल्म देखेंगे। करीब एक घंटे बाद जब वह लौटा तो कमरे में पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। शादी को महज चार महीने ही हुए थे। वहीं, महिला के भाई दीपक ने आरोप लगाया कि गला दबाकर हत्या के बाद शव फंदे से लटका दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
सोनभद्र के शाहगंज के खजुरौल गांव निवासी प्रमिला (19) की शादी आठ मई 2026 को मड़िहान के मटिहानी गांव निवासी भोलेनाथ से हुई थी। पति भोलेनाथ सूरत में साड़ी बनाने की फैक्ट्री में काम करता था। शादी के बाद वह वापस लौटा और फिर वह काम पर नहीं गया। 
विज्ञापन


सोनभद्र के घोरावल में ब्याही भोलेनाथ की बहन धर्मशीला ने ही प्रमिला से अपने भाई की शादी कराई थी। प्रमिला के भाई दीपक ने आरोप लगाया कि शादी में कूलर, फ्रिज, बेड और नकद पैसा दिया गया था। दीपक ने बताया कि एक सप्ताह पहले बहन प्रमिला, बहनोई भोलेनाथ और उनकी बहन धर्मशीला मैहर दर्शन करने गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि वहां भोलेनाथ के शराब पीने से मना करने पर प्रमिला की पिटाई की गई। दीपक ने बताया क मंगलवार रात आठ बजे भोलेनाथ की बहन से सूचना मिली कि प्रमिला की तबीयत खराब है। उसे वाराणसी ले जाया गया है। वे घर पहुंचे तो थोड़ी देर बाद शव आया। परिजनों ने बताया कि प्रमिला ने फंदे पर लटककर जान दे दी। दीपक ने आरोप लगाया कि भोलेनाथ नशा करता है। प्रमिला के रोकने पर पिटाई करता था।

प्रमिला के पास नहीं था मोबाइल
शादी को चार माह बीत चुके थे, लेकिन प्रमिला के पास अपना मोबाइल नहीं था। वह पति का ही मोबाइल चलाती थी। परिजनों ने बताया कि मोबाइल मांगने पर पति उससे मायके से पैसे मांगने के लिए कहता था। मंगलवार की शाम मोबाइल मांगने को लेकर ही विवाद हुआ था।

शादी के बाद काम छोड़कर आ गया था भोलेनाथ
मृतका प्रमिला के भाई दीपक ने बताया कि भोलेनाथ सूरत की साड़ी फैक्ट्री में काम करता था। शादी के बाद वह काम करने गया, लेकिन 10 दिन बाद लौट आया। इसके बाद वापस नहीं गया। 

सप्ताह में आ रहे दो मामले
एनसीआरबी के मुताबिक जिले में फंदे पर लटकने की घटनाओं के सप्ताह में एक-दो मामले आ रहे हैं। इसमें नई शादी के बाद की घटनाओं में इजाफा हुआ।

माहौल में ढलने में महिलाओं को होती है परेशानी
मेडिकल कॉलेज की मानसिक रोग विभाग की एचओडी डॉ. पूजा सिंह ने बताया कि शादी के बाद दुल्हन को नए घर और वहां के माहौल के अनुरूप ढलने में शुरुआत में समस्या होती है। परिवार का सहयोग मिलने पर नए माहौल में ढलने में आसानी होती है। माहौल में न ढल पाने और छोटी-छोटी बातों में समायोजन की समस्या के कारण दुल्हनें ‘एडजस्टमेंट डिसऑर्डर’ नामक मानसिक बीमारी से प्रभावित हो सकती हैं, इससे घबराहट और बेचैनी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। समस्या बढ़ने पर आत्महत्या का कदम उठाने की स्थिति बन सकती है।

क्या बोली पुलिस

शाम को प्रमिला ने मोबाइल मांगा था। इसी को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद महिला ने ये कदम उठाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -रविंद्र भूषण मौर्य, थानाध्यक्ष मड़िहान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed