फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   file for construction of upper primary school moved forward after former IAS officer raised issue in mirzapur

मिर्जापुर: दिव्या मित्तल ने मुद्दा उठाया तो विद्यालय की जमीन का हुआ सीमांकन, वर्ष 2025 में स्वीकृत हुआ था बजट

Thu, 01 Oct 2026 10:15 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Thu, 01 Oct 2026 10:15 AM IST
सार

पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने मुद्दा उठाया तो उच्च प्राथमिक विद्यालय के निर्माण की फाइल आगे बढ़ी। इसके निर्माण के लिए बजट वर्ष 2025 में ही स्वीकृत हुआ था। अब मुद्दा उठने पर बीईओ ने जमीन का सीमांकन कराया।  

विज्ञापन
file for construction of upper primary school moved forward after former IAS officer raised issue in mirzapur
विद्यालय भवन के लिए लहुरियादह में आवंटित भूमि समतल करने में जुटा जेसीबी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले में लहुरियादह गांव में उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण की फाइल आगे बढ़ गई गई है। निर्माण का बजट 2025 में ही स्वीकृत हुआ था लेकिन जमीन का सीमांकन तक नहीं हो पाया था। पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने मुद्दा उठाया तो बीईओ प्रकाश चंद्र यादव और ग्राम प्रशासक कौशलेंद्र गुप्ता टीम के साथ बुधवार को गांव पहुंच गए। टीम ने आवंटित जमीन का सीमांकन कराया। बीईओ ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह के प्रधानाध्यापक गंगा शंकर ओझा की देखरेख में भवन का निर्माण होगा। इसके लिए 25.58 लाख रुपये स्वीकृत हैं।
विज्ञापन


तत्कालीन डीएम दिव्या मित्तल ने 2023 में लहुरियादह गांव का निरीक्षण किया था। इस बीच गांव की देवकली ने बच्चों की पढ़ाई का मुद्दा उठाया। देवकली ने कहा कि कक्षा पांच तक की पढ़ाई का ही विकल्प है। आठवीं तक की पढ़ाई की व्यवस्था हो जाए तो अच्छा रहेगा। 2024 में उच्च प्राथमिक विद्यालय बनाने की स्वीकृति मिल गई। 2025 में ही बजट स्वीकृत हो गया लेकिन जमीन का सीमांकन नहीं हो सका। 
विज्ञापन

इस बीच पूर्व आईएएस ने इस्तीफा दिया और वीडियो संदेश जारी करके राजनीति में एंट्री का एलान किया। वीडियो संदेश में ही लहुरियादह उच्च प्राथमिक विद्यालय का जिक्र किया और कहा कि विद्यालय निर्माण में देरी का हिसाब मांगना है। इसके बाद बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने तेजी दिखाई है।

ग्रामीण कृष्णा वर्मा, गीता देवी, हीरा यादव, लालबहादुर यादव ने कहा कि विद्यालय बनने के बाद बच्चों को आठवीं तक की पढ़ाई के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। विद्यालय के लिए जो जमीन मिली है उसके पास नाला है। बारिश में जलभराव की समस्या होगी। भवन निर्माण से पहले ही जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।
 
अधिकारी बोले

विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में 25.58 लाख रुपये हस्तांतरित किए जा चुके हैं। निर्माण कार्य शुरु कराया जा रहा है। -अनिल कुमार वर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, मिर्जापुर 

उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन के लिए लहुरियादह में आवंटित भूमि समतल करने में जुटा जेसीबी। -सोशल मीड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed