Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Mishra rejected in case involving extortion of five lakh rupees and issuance of threats

Mirzapur News: पांच लाख की रंगदारी और धमकी देने के मामले में सभासद अवनीश मिश्रा की जमानत अर्जी खारिज

Wed, 04 Nov 2026 01:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Mishra rejected in case involving extortion of five lakh rupees and issuance of threats
एससी-एसटी एक्ट के विशेष न्यायाधीश ने सुनाया फैसला, विंध्याचल थाने में दर्ज है प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। पांच लाख की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपी सपा के सभासद अवनीश मिश्रा की जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त कर दिया। एससी-एसटी एक्ट के विशेष जज ऋषा जोशी ने मामले की गंभीरता, अभियोजन पक्ष के तर्कों और प्रस्तुत अभिलेखों का परीक्षण करने के बाद जमानत देने से मना कर दिया। विंध्याचल थाने में दर्ज प्राथमिकी में आरोपी सभासद अवनीश मिश्रा पर अनुसूचित जाति के व्यक्ति को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करने, रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप हैं।


विंध्याचल थाने में 24 सितंबर 2026 को तहरीर देकर बताया कि शिवजी वर्मा की माला फूल का दुकान है। उसने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष के लोग 12 सितंबर 2023 को दुकान पर पहुंच कर धमकी देकर एक लाख 90 हजार वसूल ले गए। दबाव बनाकर अब तक पांच लाख ले चुके हैं। सितंबर को अवनीश मिश्रा के पुत्र और भाई आए। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed