{"_id":"6a31a0328815d9eb75053906","slug":"no-entry-timing-extended-by-one-hour-heavy-vehicles-now-allowed-until-7-am-mirzapur-news-c-192-1-mrz1001-155529-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नो एंट्री का समय एक घंटे बढ़ा, अब सुबह सात बजे तक जा सकेंगे भारी वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नो एंट्री का समय एक घंटे बढ़ा, अब सुबह सात बजे तक जा सकेंगे भारी वाहन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रयागराज में शास्त्री पुल की मरम्मत के कारण जिले में भारी वाहनों का दबाव बढ़ने पर जिले में नो इंट्री का समय बढ़ाकर सुबह छह से सात बजे तक कर दिया गया है। यातायात प्रभारी विवेकानंद सिंह ने यह जानकारी दी।
प्रयागराज में शास्त्री पुल का मरम्मत कार्य तीन जून से 15 जुलाई तक चलेगा। जिससे भारी वाहन को प्रयागराज में प्रतिबंधित किया गया है । जिससे जिन भारी वाहनों को प्रयागराज के रास्ते अपने गंतव्य को जाना है वे सभी वाहन मिर्जापुर के शास्त्री ब्रिज होकर वाया औराई-गोपीगंज के रास्ते जा रहे हैं। शास्त्री ब्रिज होकर सोनभद्र व मध्यप्रदेश जा रहे हैं।
इससे जनपद मिर्जापुर में भारी वाहनों का दबाव ज्यादा बढ़ रहा है। पूर्व में निर्धारित नो-एंट्री के समय में भारी वाहन शास्त्री पुल से निकल नहीं पा रहे हैं। जिस कारण जाम लग रहा है। आम जनमानस के सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किए जाने के लिए पूर्व में लगाई गई नो-एंट्री में संशोधन करते हुए रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक भारी वाहनों को नो-एंट्री में छूट रहेगी। नो-एंट्री का समय 16 जून से 30 जून तक तक प्रभावी रहेगा। यह आदेश अल्प अवधि तक रहेगा। बाद में नो एंट्री का समय घटाने के लिए अलग से आदेश जारी किया जाएगा। आदेश प्रयागराज में शास्त्री ब्रिज के मरम्मत का कार्य प्रचलित होने के कारण किया गया है।