{"_id":"6a578527941df63219078505","slug":"road-accident-in-mirzapur-two-young-men-died-and-woman-in-critical-condition-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर भीषण हादसा: बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत, महिला अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर भीषण हादसा: बेकाबू बाइक डिवाइडर से टकराई, दो युवकों की मौत, महिला अस्पताल में लड़ रही जिंदगी की जंग
Wed, 15 Jul 2026 06:55 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Wed, 15 Jul 2026 06:55 PM IST
सार
Mirzapur News: मिर्जापुर जिले में हाईवे पर दर्दनाक हादसा हुआ। घटना में दो युवकों की मौत हो गई। वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
Road Accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग पर लालगंज थाना क्षेत्र के नंदनी तुलसी गांव के सामने बुधवार दोपहर दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
पुलिस के अनुसार सुशील साकेत (30 वर्ष) और संजय चतुर्वेदी (31 वर्ष) निवासी मऊगंज (मध्य प्रदेश) तथा रूपाली पत्नी संजू (28 वर्ष) निवासी इंदौर (मध्य प्रदेश) एक ही बाइक से वाराणसी में दर्शन-पूजन कर लौट रहे थे। नंदनी तुलसी गांव के सामने अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रूपाली गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायल रूपाली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए ट्रॉमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय ने बताया कि दोनों मृतकों की पहचान सुशील साकेत और संजय चतुर्वेदी के रूप में हुई। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हादसे की सूचना परिजनों को दे दी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन