फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Additional Commissioner inspected the school, Anganwadi, health center, and Panchayat building

Mirzapur News: अपर आयुक्त ने विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र और पंचायत भवन का किया निरीक्षण

Fri, 30 Oct 2026 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
The Additional Commissioner inspected the school, Anganwadi, health center, and Panchayat building
सिटी। अपर आयुक्त प्रतिपाल चौहान ने आकांक्षी विकास खंड सिटी में हुए विकास कार्यों की बुधवार को समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से विभिन्न विभागों की योजनाओं में हुई प्रगति की जानकारी ली। इसके बाद भरूहना गांव में पहुंचकर विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन और रिसोर्स रिकवरी सेंटर (आरआरसी) का निरीक्षण किया। वहीं डिजिटल लाइब्रेरी की व्यवस्था देख उसकी सराहना की।
विज्ञापन

अपर आयुक्त ने सुबह 11:30 बजे विकास खंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें खंड विकास अधिकारी मृदुला सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, सीएम फेलो और माध्यमिक शिक्षा के नोडल अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में आकांक्षात्मक विकास खंड के अंतर्गत संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके बाद अपर आयुक्त ने भरूहना स्थित कंपोजिट विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र और स्वयं सहायता समूह की गतिविधियों का भी जायजा लिया। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र, पंचायत भवन और आरआरसी का निरीक्षण कर शिक्षा, स्वास्थ्य, बाल विकास, पंचायत और स्वच्छता से जुड़े कार्यों की स्थिति देखी। इस दौरान एडीओ पंचायत डॉ. अनूप दूबे, एडीओ ग्राम्य विकास इंद्रजीत सिंह, सचिव दिनेश कुमार व ग्राम प्रधान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed