सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   The Bengaluru-Danapur Special will arrive at 6:31 PM today.

आज शाम 06:31 बजे आएगी बंगलूरू-दानापुर स्पेशल

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
The Bengaluru-Danapur Special will arrive at 6:31 PM today.
विज्ञापन
भीषण गर्मी में भी ट्रेनें समय से नहीं चल रही हैं। शुक्रवार को एसएमवीटी बंगलूरू दानापुर स्पेशल 21 घंटे विलंब से पीडीडीयू जंक्शन पहुंची।

इस ट्रेन को शुक्रवार की रात 08:55 बजे पीडीडीयू जंक्शन पहुंचना था लेकिन रात आठ बजे यह ट्रेन नागपुर में थी और रेलवे के अनुसार यह ट्रेन शनिवार की शाम 06:31 बजे पहुंचेगी। इसी तरह अप और डाउन की अन्य ट्रेनें भी अत्यधिक देरी से चली। इससे यात्री परेशान रहे।
शुक्रवार की रात आठ बजे तक अप की ओर जाने वाली दानापुर- आपंद विहार जनसाधारण एक्सप्रेस 2 घंटे, डॉ. आंबेडकर -पटना स्पेशल फेयर 6 घंटे, दानापुर- नई दिल्ली समर स्पेशल डेढ़ घंटे लेट रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोगरिया-धनबाद स्पेशल एक घंटे, मुंबई-दानापुर स्पेशल फेयर साढ़े 5 घंटे, मुजफ्फरपुर- आनंद विहार एसी समर स्पेशल सवा 2 घंटे, भागलपुर- आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस साढेे 3 घंटे लेट रही। इसी तरह भुवनेश्वर- नई दिल्ली तेजस राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे, पुणे-दानापुर स्पेशल 3 घंटे, उधना- मालदा टाउन स्पेशल फेयर साढ़े 5 घंटे लेट रही।
विज्ञापन

दूसरी तरफ डाउन की ओर जाने वाली अमृतसर- हावड़ा पंजाब मेल 3 घंटे, कालका- हावड़ा नेताजी एक्सप्रेस 3 घंटे, मधुबनी-उधना समर स्पेशल 6 घंटे, जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्स. सवा 5 घंटे लेट रही। वहीं रक्सौल- मुंबई स्पेशल फेयर 21 घंटे, कोलकाता -कानपुर सपेशल फेयर 7 घंटे, आनंद विहार- दानापुर जनसाधारण एक्स. 2 घंटे लेट रही। मंडल जनसंपर्क अधिकारी विश्वनाथ ने बताया कि ट्रेनों को समय से चलाने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed