सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Pedestrian youth dies after being hit by a bike.

Mirzapur News: बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Pedestrian youth dies after being hit by a bike.
विज्ञापन
चील्ह थाना क्षेत्र हनुमान नगर बाइक ने पैदल चल रहे युवक को टक्कर मार दी। अनियंत्रित बाइक की टक्कर से पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।


थाना क्षेत्र के तिलठी गांव निवासी गोकुल (22) अपने एक रिश्तेदार भदोही जनपद के महजूदा गांव निवासी रोहित (30) के साथ बाइक से बृहस्पतिवार की रात नौ बजे चील्ह गोपीगंज मार्ग पर गोपीगंज की तरफ से चील्ह की तरफ अपने घर तिलठी की तरफ जा रहे थे। अनुरूध्धपुर पूरब पट्टी गांव निवासी विधिक चंद्र शर्मा (22) पैदल ही अपने घर अनुरुद्धपुर पूरब पट्टी की तरफ जा रहे थे। जैसे ही हनुमान नगर के पास पहुंचे थे कि सड़क किनारे बाइक सवार गोकुल की बाइक अनियंत्रित होकर विधिक चंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे विधिक चंद शर्मा व दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को देख मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस एंबुलेंस बुलाकर तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान विधिक चंद शर्मा की मौत हो गई।बाइक सवार दोनों लोग का उपचार चल रहा है। डॉ. बृजेश कुमार यादव ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed