{"_id":"6a2db36fcc7556f989090ce8","slug":"the-three-pontoon-bridges-operated-for-only-three-months-instead-of-nine-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155317-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ढाई करोड़ तक लागत, 3 पीपा पुल नौ की जगह बस तीन महीने ही चले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ढाई करोड़ तक लागत, 3 पीपा पुल नौ की जगह बस तीन महीने ही चले
विज्ञापन
गौरा परमानपुर सेमराधनाथ पीपापुल, फोटो संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में तीन पीपा पुल नौ की जगह चले बस तीन महीने ही चलते हैं, जबकि उन्हें शुरू करने में दो से ढाई करोड़ रुपये की लागत आती है। जिले में पीपा पुलों को शुरू करने का निर्धारित समय 15 अक्टूबर है, लेकिन टेंडर प्रक्रिया, गंगा का जलस्तर अधिक होने और अन्य कारणों का हवाला देते हुए अधिकांश पुल दिसंबर से जनवरी के बीच शुरू होते हैं।
वहीं, पीपा पुलों को हटाने का समय तय है। गंगा का जलस्तर न बढ़ने पर भी 15 जून के बाद पीपा पुलों पर आवागमन बंद कर उन्हें हटाने का कार्य शुरू कर दिया जाता है। इस वर्ष हरसिंहपुर-विंध्याचल, नेवढ़िया-गेगरांव और गौरा-परमानपुर पीपा पुल को चालू कराने में दो से ढाई करोड़ रुपये की लागत आती है।
ये मार्च में शुरू हुए और लगभग तीन माह बाद 15 जून से इन्हें हटाया जाना है। करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाले पीपा पुलों का लाभ लोगों को अपेक्षाकृत कम समय के लिए मिल पाता है। इनके हटने के बाद लोगों की यात्रा दूरी फिर बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
जिले में आठ पीपा पुल बनाए गए हैं, जिनमें से एक का संचालन भदोही करता है। मिर्जापुर के लोक निर्माण विभाग की ओर से संचालित सात पीपा पुलों पर 16 जून से आवागमन पूर्णत बंद करने का आदेश जारी किया गया है।