{"_id":"6a304e3c5d5e343c3507900d","slug":"traffic-jam-caused-by-jcb-entering-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-155433-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: नो एंट्री में घुसे जेसीबी से लगा जाम, तेज धूप में फंसे रहे 400 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: नो एंट्री में घुसे जेसीबी से लगा जाम, तेज धूप में फंसे रहे 400 वाहन
विज्ञापन
कचहरी मार्ग पर नो इंट्री में घुसी जेसीबी। स्रोत- संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज़ एजेंसी
मिर्जापुर। बेहतर यातायात व्यवस्था और जाम से निजात दिलाने के लिए प्रमुख मार्गों पर एसआई की तैनाती भी सोमवार को बेअसर रही। गलत रूट से नो एंट्री में घुसे एक जेसीबी के कारण पूरा कचहरी मार्ग जाम हो गया।
सड़कों पर वाहनों के खड़े होने से समस्या और गंभीर हो गई। कचहरी से अस्पताल तक आधे से एक मिनट के रास्ते में एंबुलेंस समेत आमजन आधे घंटे फंसे रहे। मार्ग पर वाहन सवार तेज धूप में जाम से जूझते रहे।
अति व्यस्त मार्ग होने के कारण सोमवार को कचहरी-अस्पताल मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है। आम दिनों की अपेक्षा इस दिन वाहनों की संख्या भी बढ़ जाती है। हालांकि सोमवार को जाम वाहनों की संख्या के कारण नहीं, बल्कि यातायात व्यवस्था फेल होने से लगा। कचहरी तिराहे से बड़े वाहनों और ई-रिक्शा के प्रवेश पर रोक है। इसके बावजूद सुबह 11 बजे एक जेसीबी पहुंच गया। सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क किए गए थे। जेसीबी के कारण अन्य वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया। जाम में दो एंबुलेंस भी फंसी रही। स्थिति ऐसी थी कि बाइक तक निकालने की जगह नहीं बची थी। एक ओर कचहरी से लेकर रामबाग तक जाम लग गया, जबकि दूसरी ओर कचहरी से पीछे चौकी तिराहा तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।